Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: A modern depot will be built at Bijwasan for the maintenance of Vande Bharat sleeper trains

दिल्ली: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए बिजवासन में बनेगा आधुनिक डिपो, खर्च होंगे 242 करोड़ रुपये

Sat, 28 Nov 2026 01:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा शनि पाथौली, नई दिल्ली
शनि पाथौली, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 28 Nov 2026 01:44 AM IST
सार

कार्यशाला डिपो में ट्रेनों की नियमित जांच, तकनीकी खराबियों की पहचान और मरम्मत के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

विज्ञापन
Delhi: A modern depot will be built at Bijwasan for the maintenance of Vande Bharat sleeper trains
वंदे भारत स्लीपर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राजधानी दिल्ली से चलने वाली और यहां से गुजरने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए रेलवे अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित करने जा रहा है। इसके तहत बिजवासन रेलवे स्टेशन पर 242 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक रखरखाव सह कार्यशाला डिपो बनाया जाएगा।

विज्ञापन


कार्यशाला डिपो में ट्रेनों की नियमित जांच, तकनीकी खराबियों की पहचान और मरम्मत के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही कर्मचारियों को नई तकनीक का प्रशिक्षण देने के लिए प्रशिक्षण विद्यालय और सिम्युलेटर भी स्थापित किए जाएंगे। इससे वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के सुरक्षित और सुचारु संचालन के लिए दिल्ली में ही मजबूत तकनीकी ढांचा तैयार हो सकेगा।
विज्ञापन


रेलवे ने परियोजना के निर्माण के लिए निविदा जारी कर दी है। इसका काम इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) आधार पर कराया जाएगा। निर्माण पूरा करने के लिए 30 महीने की समयसीमा तय की गई है। इसके तहत बिजवासन में मौजूदा रखरखाव ढांचे को विकसित कर आधुनिक कार्यशाला और डिपो के रूप में तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबी दूरी की ट्रेनों के लिए विशेष इंतजाम
वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें लंबी दूरी की यात्रा को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही हैं। इनमें यात्रियों को रातभर सफर के दौरान सोने की सुविधा मिलेगी। इन ट्रेनों में आधुनिक विद्युत प्रणालियों और तकनीकी उपकरणों का इस्तेमाल होगा। ऐसे में इनके रखरखाव के लिए सामान्य यात्री ट्रेनों से अलग विशेषज्ञता और सुविधाओं की जरूरत होगी। बिजवासन डिपो में इसी को ध्यान में रखते हुए विशेष कार्यस्थल बनाए जाएंगे। यहां ट्रेन के विभिन्न तकनीकी उपकरणों की जांच और मरम्मत की जा सकेगी। खराबी आने पर संबंधित उपकरण की पहचान कर उसे दुरुस्त करने की सुविधा भी होगी। इससे ट्रेनों को लंबे समय तक मरम्मत के लिए खड़ा रखने की जरूरत कम हो सकती है।

सिम्युलेटर से प्रशिक्षित होंगे कर्मचारी
डिपो की एक प्रमुख विशेषता कर्मचारियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था होगी। इसके लिए प्रशिक्षण विद्यालय के साथ सिम्युलेटर भी लगाए जाएंगे। इनके माध्यम से कर्मचारियों को वास्तविक परिचालन जैसी परिस्थितियों में प्रशिक्षण दिया जा सकेगा। उन्हें आधुनिक प्रणालियों के संचालन, उपकरणों की जांच और तकनीकी खराबियों की पहचान करने का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा। नई पीढ़ी की ट्रेनों में इस्तेमाल होने वाली तकनीक को देखते हुए कर्मचारियों की दक्षता बढ़ाना जरूरी है। इससे रखरखाव का काम बेहतर तरीके से करने और मानवीय चूक की आशंका कम करने में मदद मिलेगी।

बिजली, पानी और अग्निशमन की सुविधाएं भी विकसित होंगी
परियोजना में कार्यशाला के संचालन के लिए जरूरी आधारभूत ढांचे का निर्माण भी शामिल है। इसके तहत कार्यशाला शेड, कार्यालय भवन, प्रशिक्षण विद्यालय और शौचालय खंड बनाए जाएंगे। परिसर में विद्युत उपकेंद्र, जलापूर्ति, सीवरेज और वर्षा जल निकासी की व्यवस्था होगी। इसके अलावा अग्निशमन प्रणाली और ओवरहेड विद्युत उपकरणों से जुड़ी तकनीकी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।


फिलहाल दिल्ली से वाराणसी के लिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का संचालन हो रहा है। इसके अलावा कई वंदे भारत ट्रेनें दिल्ली से होकर गुजरती हैं। ऐसे में बिजवासन में बनने वाला डिपो इन ट्रेनों के रखरखाव की जरूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभा सकता है। नियमित जांच और समय पर मरम्मत से ट्रेनों की उपलब्धता बेहतर बनाए रखने के साथ तकनीकी खराबियों के कारण परिचालन प्रभावित होने की आशंका भी कम होगी।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed