फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मनोहर परिकर का दिल्ली कनेक्शन, एम्स में भर्ती रहते हुए भी की थी कैबिनेट बैठक

Sun, 17 Mar 2019 10:33 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Sun, 17 Mar 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Know About the Manohar Parrikar Delhi connection
मनोहर परिकर मीटिंग लेते हुए - फोटो : social media
देश के पहले आईआईटियन मुख्यमंत्री मनोहर परिकर का रविवार को निधन हो गया। पैन्क्रियाज कैंसर से जूझ रहे 63 वर्षीय परिकर की हालत पिछले दो दिन से बेहद खराब थी। रविवार को उनकी स्थिति और ज्यादा नाजुक हो गई थी, जिसके बाद दोना पाउला स्थित उनके निजी आवास पर डॉक्टरों की टीम ने स्वास्थ्य को संभालने का प्रयास किया। लेकिन रात 8 बजे के करीब उनका निधन हो गया। आइए जानते हैं पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर परिकर का दिल्ली कनेक्शन...
Know About the Manohar Parrikar Delhi connection
मनोहर परिकर - फोटो : अमर उजाला
अपने कार्यकाल में मनोहर परिकर ने जो विकासात्मक मील के पत्थर स्थापित किए उसे देश कभी नहीं भूला सकता। मनोहर परिकर देश के एकमात्र ऐसे मंत्री रहे जिन्होंने बीमारी के दौरान भी गोवा के मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाले रखा। यहां तक कि एकबार तो उन्होंने एम्स में भर्ती रहने के दौरान अपने कैबिनेट की बैठक अस्पताल में ही बुला ली। इसी से उनकी कर्तव्य परायणता का बोध होता है।  
Know About the Manohar Parrikar Delhi connection
मनोहर परिकर - फोटो : PTI
पीड़ा सहते हुए भी परिकर ने कभी अपने कार्यों से पांव पीछे नहीं खींचे। इसकी तारीफ उनके साथ काम कर चुके मंत्रियों से लेकर विपक्षी तक करते हैं। ज्ञात हो परिकर ने 12 अक्टूबर 2018 को दिल्ली के एम्स में कैबिनेट की बैठक बुलाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Know About the Manohar Parrikar Delhi connection
परिकर - फोटो : amar ujala
उस समय वे गोवा के मुख्यमंत्री का पद संभाल रहे थे। परिकर 15 सितंबर को एम्स अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हुए जहां जरूरत पड़ने पर एम्स में ही आधिकारिक बैठक बुलवा ली। मनोहर परिकर ने इस बैठक में गठबंधन के सहयोगी दलों के नेताओं से भी चर्चा की।  
विज्ञापन
Know About the Manohar Parrikar Delhi connection
रक्षामंत्री परिकर - फोटो : amar ujala
बैठक में उन्होंने राज्य के शासन से संबंधित मुद्दों को लेकर चर्चा की थी। इस बैठक में पार्टी नेताओं के अलावा महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के नेता सुदीन धवलीकर, गोवा फॉरवर्ड पार्टी के नेता विजय सरदेसाई और गोवा में भाजपा नीत गठबंधन सरकार को समर्थन दे रहे निर्दलीय विधायक गोविंद गावड़े, रोहन खाउंते और प्रसाद गांवकर को आमंत्रित किया गया था। मनोहर परिकर जितने गंभीर नजर आते थे उतने ही जिंदादिल इंसान भी थे। उसी जिंदादिली के साथ वह कैंसर से जंग लड़ते हुए भी अपने काम को नहीं भूले।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed