फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुफ्त यात्रा की हकीकत जानने के लिए सीएम केजरीवाल ने किया बसों में सफर, ये सच आया सामने

Fri, 01 Nov 2019 09:59 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 01 Nov 2019 09:59 AM IST
विज्ञापन
kejriwal travel in dtc buses to know reality of free ride for women this truth unveil
dtc free kejriwal - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर की सौगात मिलने के बाद  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को अलग-अलग रूट पर बसों में सफर किया। इस दौरान महिला यात्रियों, मार्शल से बातचीत की तो बस स्टॉप पर इंतजार कर रहे यात्रियों से भी रूबरू हुए। यात्रियों की प्रतिक्रिया लेने के बाद सीएम ने ट्वीट कर कहा कि अब दिल्ली में हमारी सभी बहनें वीआईपी हैं।

kejriwal travel in dtc buses to know reality of free ride for women this truth unveil
dtc free kejriwal - फोटो : अमर उजाला

अब तक सांसदों, विधायकों को ही मुफ्त परिवहन की सुविधा थी, जिसे महिलाओं के लिए भी लागू कर दिया गया है। इस दौरान कुछ ऐसी महिलाओं से भी सीएम की मुलाकात हुई जिन्हें नियमित तौर पर डॉक्टर के पास जाना पड़ता है। इस फैसले से न केवल उन्हें वीआईपी की सुविधा मिलेगी बल्कि हर माह सैकड़ों रुपयेे की बचत होगी। 

kejriwal travel in dtc buses to know reality of free ride for women this truth unveil
dtc free kejriwal - फोटो : अमर उजाला

सुबह 11 बजे का वक्त, रूट नंबर-85 की बस में आईटीओ स्थित दिल्ली पुलिस मुख्यालय से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सवार हुए। इस दौरान उन्होंने बताया कि वर्षों पहले बतौर सामाजिक कार्यकर्ता अपने कार्यों के सिलसिले में सुंदरी नगरी आने-जाने के लिए 10 वर्षों तक मुख्यमंत्री इसी रूट का इस्तेमाल करते रहे। सीएम ने बस नंबर-720 से उतरते हुए एक दिव्यांग महिला का सहयोग भी किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kejriwal travel in dtc buses to know reality of free ride for women this truth unveil
dtc free swati maliwal - फोटो : अमर उजाला

महिलाओं को हर माह होगी 3000 रुपये तक की बचत 
सीएम अरविंद केजरीवाल आईटीओ पर जैसे ही पहली बस में सवार हुए यात्री रानी देवी तत्काल गुलाबी टिकट दिखाने के लिए आगे आई। उन्होंने कहा कि वह बहुत खुश है कि हर महीने 1000 से 2000 रुपये बच जाएंगे, जिसे वह अपने बच्चों की जरूरतों के लिए खर्च करेंगी। बस में सवार एक अन्य महिला ने कहा कि इस योजना के शुरू होने से प्रतिमाह 3000 रुपये की बचत होगी। 

विज्ञापन
kejriwal travel in dtc buses to know reality of free ride for women this truth unveil
dtc free - फोटो : अमर उजाला

इंटीरियर डिजाइनिंग की पढ़ाई की छात्रा सोनल ने कहा कि इस निर्णय से हर माह 500 रुपये की बचत कर सकूंगी। डॉक्टर से मुलाकात के बाद अपने घर लौट रही गृहिणी शांति सहित कई महिलाओं ने बताया कि ड्यूटी के आने जाने पर बसों में होने वाले खर्च के मद में हर माह 2000 रुपये तक की बचत होगी। एक अन्य महिला यात्री ने बताया कि मुझे काम करने के लिए बसें बदलनी पड़ती है, रोजाना यात्रा पर 60-70 रुपये खर्च करती हूं। मेरा मासिक वेतन महज 11,000 है और ऐसे में 2000 रुपये की बचत काफी राहत मिलेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed