केजरीवाल का तोहफा, मंगोलपुरी से मधुबन चौक सिग्नल फ्री
नई दिल्ली के मंगोलपुरी से मधुबन चौक के बीच दिल्लीवासियों की आवाजाही आसान हो गई है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने रविवार को आउटर रिंग स्थित दोनों चौराहों के बीच के एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इसके साथ ही मंगोलपुरी से मधुबन चौक का रास्ता सिग्नल फ्री हो गया है।(सभी फोटोः ब्यूरो/अमर उजाला)
केजरीवाल का तोहफा, मंगोलपुरी से मधुबन चौक सिग्नल फ्री
केजरीवाल ने दावा किया कि इस प्रोजेक्ट के लिए 423 करोड़ रुपये की राशि मंजूर हुई थी, लेकिन कॉरिडोर को 300 करोड़ में तैयार कर दिया गया। बची हुई राशि अस्पतालों में निशुल्क दवाओं और परीक्षण पर खर्च की जाएगी। इस दौरान केजरीवाल ने प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का शुक्रिया अदा किया।
केजरीवाल का तोहफा, मंगोलपुरी से मधुबन चौक सिग्नल फ्री
केजरीवाल ने बताया कि उन्होंने और पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन ने अनुमान लगाया था कि अगर हम सरकारी अस्पतालों में एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, खून की जांच जैसी सुविधाएं और दवाएं निशुल्क देते हैं तो करीब 350 करोड़ रुपये अलग रखने होंगे। इस प्रोजेक्ट से बची राशि का इस्तेमाल इसी काम में किया जाएगा।
केजरीवाल का तोहफा, मंगोलपुरी से मधुबन चौक सिग्नल फ्री
मुख्यमंत्री ने बताया कि पूरी परियोजना चार हिस्से में थी। इसमें से आजादपुर-प्रेमबाड़ी पुल और मंगोलपुरी से मधुबन चौक के बीच के एलिवेटिड कॉरिडोर को शुरू कर दिया गया है। आने वाले समय में मुकरबा चौक से मधुबन चौक कॉरिडोर का निर्माण भी पूरा कर लिया जाएगा, जबकि डिस्ट्रिक्ट सेंटर से पीरागढ़ी एलिवेटिड रोड का काम भी जारी है। केजरीवाल ने समय पर काम पूरा करने के लिए पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों की तारीफ की। आउटर रिंग रोड पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन के अलावा स्थानीय विधायक व पीडब्ल्यूडी के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
केजरीवाल का तोहफा, मंगोलपुरी से मधुबन चौक सिग्नल फ्री
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल को काले झंडे दिखाए। इनका आरोप था कि प्रोजेक्ट काफी पहले पूरा हो गया था, लेकिन पंजाब चुनाव पर ध्यान लगाने वाले मुख्यमंत्री को दिल्लीवासियों की सहूलियत की सुध नहीं थी। पिछले दिनों आम लोगों ने इसका खुद ही उद्घाटन कर दिया था, तब जाकर दिल्ली सरकार नींद से जगी और भारी-भरकम खर्च कर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।