फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MCD: पत्नी-मां और बच्चों के साथ केजरीवाल ने डाला वोट, देखें VIP वोटर्स की तस्वीरें

Mon, 24 Apr 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 24 Apr 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
 kejriwal ajay makan sisodia and Sheila Dikshit cast vote for MCD polls 2017
kejriwal - फोटो : pti
दिल्ली नगर निगम चुनाव में वीआईपी मतदाता मतदान केन्द्रों पर फैमिली पैकेज के साथ पहुंचे। उपराज्यपाल अनिल बैजल पत्नी के साथ पहुंचे, तो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तीन पीढ़ी एक साथ दिखीं। केजरीवाल सिविल लाइंस अंडरहिल रोड स्थित परिवहन मुख्यालय में माता-पिता और पत्नी के साथ-साथ बेटी को भी लेकर वोट देने पहुंचे थे।  

उपराज्यपाल ने किया मताधिकार का इस्तेमाल

 kejriwal ajay makan sisodia and Sheila Dikshit cast vote for MCD polls 2017
LG BAIJAL
उपराज्यपाल अनिल बैजल ने ग्रेटर कैलाश-तीन मस्जिद मोठ के सेंट थॉमस स्कूल में मतदान किया। अरविंद केजरीवाल ने परिवहन मुख्यालय में स्थापित केन्द्र पर मतदान करने के बाद कहा, गंदगी के खिलाफ, डेंगू व चिकनगुनिया मुक्त दिल्ली के लिए लोग ज्यादा से ज्यादा वोट करें।  

पत्नी संग वोट डालने पहुंचे उपमुख्यमंत्री सिसोदिया

 kejriwal ajay makan sisodia and Sheila Dikshit cast vote for MCD polls 2017
mcd election
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अपनी पत्नी संग वोट डालने पहुंचे। उन्होंने वोट डालने के बाद लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील भी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

व्हील चेयर पर अपनी मां को वोट डालने ले आए डॉ. हर्षवर्धन

 kejriwal ajay makan sisodia and Sheila Dikshit cast vote for MCD polls 2017
mcd election
केन्द्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन अपनी मां को व्हील चेयर पर लेकर पत्नी के साथ वोट देने पहुंचे थे तो दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा मां अन्नपूर्णा मिश्रा के साथ वोट करने पहुंचे। 
विज्ञापन

अजय माकन ने बेटी के साथ डाला वोट

 kejriwal ajay makan sisodia and Sheila Dikshit cast vote for MCD polls 2017
AJAY MAKAN
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन बेटी के साथ राजौरी गार्डन में मतदान करने पहुंचे थे तो पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व वर्तमान में भाजपा नेता अरविंद सिंह लवली बेटे और पत्नी के साथ मतदान करने पहुंचे। ईवीएम में खराबी पर उठे सवाल को लेकर माकन ने कहा है कि इसमें कोई खराबी नहीं है, मैंने भी बेटी के साथ वोट डाला है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed