फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आप प्रवक्ता का अमित शाह के बेटे पर हमला, लगाया ये अारोप

Mon, 09 Oct 2017 04:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 09 Oct 2017 04:09 PM IST
विज्ञापन
jay shah defamed by aap party spokesman
amit shah

आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर हमला बोला है। पार्टी का आरोप है कि अमित शाह के बेटे की कम्पनी मनी-लॉंड्रिंग में शामिल है। बीते तीन सालों में भाजपा अध्यक्ष के बेटे जय शाह की एक कम्पनी की सम्पत्ति 16 हजार गुना बढ़ गई है।

Trending Videos
jay shah defamed by aap party spokesman
demo pic

पार्टी का सवाल है कि क्या सीबीआई, ईडी और केंद्र सरकार की तमाम एजेंसियां उन पर कार्रवाई करेंगी? मीडिया से बात करते हुये आप प्रवक्ता आशुतोष ने एक वेबसाइट पर प्रकाशित खबर का हवाला देते हुये कहा कि अमित शाह के बेटे जय शाह की एक कम्पनी का नाम टैम्पल एंटरप्राइज लिमिटेड है। जय शाह इसके डायरेक्टर हैं। वहीं, अमित शाह की पत्नी सोनल शाह भी पहले कंपनी में डायरेक्टर रह चुकी हैं।

jay shah defamed by aap party spokesman
demo pic

आशुतोष के मुताबिक, तीन साल पहले कंपनी की कोई आय, कोई संपत्ति नहीं थी। लेकिन केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद कंपनी की कमाई 16000 गुना बढ़ गई। आशुतोष का आरोप है कि 2015 में कंपनी के पास मात्र 50 हजार रुपये थे। लेकिन 2016 में इसकी सम्पत्ति 80 करोड़ रुपये हो गई। दिलचस्प यह कि 80 करोड़ की आय में से 51 करोड़ रुपये विदेशों से आये।

विज्ञापन
विज्ञापन
jay shah defamed by aap party spokesman
demo pic

आशुतोष ने आरोप लगाया कि हैरान करने वाला तथ्य यह है कि इतने तेजी से बढ़ते बिजनेस को अचानक बंद कर दिया गया। उनका सवाल है कि ऐसे में कम्पनी को कोई भला क्यों बंद करेगा? कहीं ऐसा तोप नहीं कि यहां दाल में कुछ काला है? कहीं ऐसा तो नहीं कि ये सीधा-सीधा मनी-लॉंड्रिंग हो?

विज्ञापन
jay shah defamed by aap party spokesman
amit shah - फोटो : ABP

​आप की मांग है कि प्रवर्तन निदेशालय को तुरंत इस कंपनी के खातों की जांच शुरू करनी चाहिये। वहीं, जांच का पूरा ब्योरा सार्वजनिक किया जाये। वहीं, दूसरी कंपनियों की भी अदालत की निगरानी में निष्पक्ष जांच की आवश्यकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed