दिल्ली में श्रीश्री रविशंकर की संस्था आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से आयोजित विश्व सांस्कृतिक महोत्सव को लेकर नोएडा लिंक रोड को जाम फ्री करने की कवायद में नोएडा और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस शुक्रवार शाम को लगी रही। लेकिन दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के नोएडा में डायवर्जन के एक गलत निर्णय से न केवल नोएडा के बल्कि दिल्ली के भी हजारों वाहन चालकों को करीब दो घंटे तक परेशान होना पड़ा।
2 of 7
गलत डायवर्जन की वजह से लगा जाम
- फोटो : अनिल कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीआई धर्मेंद्र यादव ने बताया कि शाम करीब चार बजे दिल्ली की सीमा में मयूर विहार फेज-एक के पास एक बस खराब हो गई। बस खराब होने की वजह से आयोजन स्थल के पास वाले कैरेज-वे पर जाम लगने लगा।
3 of 7
भीषण जाम
- फोटो : अनिल कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
कुछ देर में जाम बैक फ्लो करते हुए नोएडा की सीमा में भी लग गया। जब जाम की सूचना मिली तो अफरातफरी में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नोएडा ट्रैफिक पुलिस से बिना पूछे नोएडा में महामाया फ्लाईओवर से पहले कालिंदी कुंज के लिए और डीएनडी लूप पर डीएनडी के लिए रूट को डायवर्ट कर दिया।
4 of 7
विश्व सांस्कृतिक महोत्सव की वजह से लगा जाम
- फोटो : अनिल कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से लिंक रोड पर चिल्ला कट की ओर से वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद कर दिया। आपाधापी में उठाये गए इस कदम से कई वाहन चालकों को बताए रूट पर ही निकलना पड़ा। रूट डायवर्जन होते ही कालिंदी कुंज पर भारी जाम लग गया।
5 of 7
बिना पूछे दो स्थानों पर किया रूट डायवर्ट
- फोटो : अनिल कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
कुछ ऐसा ही हाल डीएनडी पर भी हो गया। डायवर्जन की वजह से शाम पांच बजे चिल्ला रेगुलेटर पूरी तरह से खाली रहा। कुछ वाहन चालकों ने नोएडा ट्रैफिक पुलिस से शिकायत किया कि उन्हें नोएडा की ओर जाना था लेकिन मजबूरी में उन्हें बताए हुए रूट पर दिल्ली की ओर जाना पड़ रहा है।