{"_id":"6b01a671298eda6b97021f2d","slug":"rail-traffic-affected-due-to-doubling-work-at-ludhiana-junction-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-164247-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: लुधियाना जंक्शन पर दोहरीकरण कार्य से रेल यातायात प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: लुधियाना जंक्शन पर दोहरीकरण कार्य से रेल यातायात प्रभावित
विज्ञापन
कई ट्रेनें रद्द, कुछ के मार्ग बदले, नवंबर से जनवरी तक यात्रियों को होगी परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। लुधियाना जंक्शन स्टेशन पर रेल लाइन दोहरीकरण कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर रेलवे ने लुधियाना-फिरोजपुर कैंट और लुधियाना-धुरी रेलखंड पर प्री नॉन-इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है। इसके तहत कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कई के मार्ग बदले जाएंगे। कुछ ट्रेनों को बीच रास्ते में समाप्त किया जाएगा और कई का संचालन देरी से होगा।
रेलवे के अनुसार, फिरोजपुर और अंबाला मंडल में चल रहे दोहरीकरण कार्य का असर यात्री और लंबी दूरी की ट्रेनों पर पड़ेगा। जखल-लुधियाना, लुधियाना-जखल, लुधियाना-फिरोजपुर कैंट, फिरोजपुर कैंट-लुधियाना और हिसार-लुधियाना रेलखंड की कई ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में रद्द रहेंगी। इसके अलावा लुधियाना-चूरू, नई दिल्ली-लोहियां खास और नई दिल्ली-फिरोजपुर कैंट मार्ग की ट्रेनें भी प्रभावित होंगी।
बांद्रा टर्मिनस-जम्मू तवी और नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा जैसी लंबी दूरी की ट्रेनें भी निर्धारित तारीखों पर रद्द रहेंगी। वहीं, अमृतसर-बीकानेर, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-अमृतसर और अजमेर-अमृतसर सहित कई ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति और समय-सारिणी जांचने की सलाह दी है।