फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उग्रवादियों से लड़ते हुए शहीद हो गए पिता, मां ने खो दी सुध

Sat, 06 Jun 2015 06:32 PM IST
Updated Sat, 06 Jun 2015 06:32 PM IST
विज्ञापन

उग्रवादियों से लड़ते हुए शहीद हो गए पिता, मां ने खो दी सुध

Jagbir from noida died in extremist attack in manipur

गौतमबुद्ध नगर जनपद के रबूपुरा क्षेत्र के मुरादगढ़ी गांव निवासी जगबीर भी देश के उन 18 जांबाज जवानों से में थे जो मणिपुर में उग्रवादियों के हमले में शहीद हो गए। उग्रवादियों से लोहा लेते हुए जान न्यौछावर करने वाले जगबीर ही शहादत की सूचना गांव पहुंचते लोग उनके घर की ओर दौड़ पड़े।

उग्रवादियों से लड़ते हुए शहीद हो गए पिता, मां ने खो दी सुध

Jagbir from noida died in extremist attack in manipur

जेवर तहसील के मुरादगढ़ी निवासी स्वं. होतीलाल के पुत्र जगबीर के शहीद होने की सूचना शुक्रवार सुबह पैतृक गांव में आई थी। परिवार के लोगों ने इसकी जानकारी उसकी पत्नी, बच्चे और मां को नहीं दी। उन्हें बताया गया की उग्रवादियों से मुकाबला करने के दौरान जगबीर घायल हुए हैं। फिलहाल अस्पताल में हैं। पत्नी मंजू को हमले में घायल होने की बात कही गई तो वे मंजू बेहोश हो गईं।

उग्रवादियों से लड़ते हुए शहीद हो गए पिता, मां ने खो दी सुध

Jagbir from noida died in extremist attack in manipur

होश आने पर जगबीर के बारे में पूछा। कुछ देर में फिर से बेसुध हो गईं। मां केला देवी की उम्र 80 साल की है। उन्हें बेटे के जल्द गांव आने का आश्वासन दिया गया। देर शाम तक भी शहीद होने की बात से अनजान उनकी पत्नी समझ नहीं पा रही की कि घर पर लोग इस तरह क्यों आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उग्रवादियों से लड़ते हुए शहीद हो गए पिता, मां ने खो दी सुध

Jagbir from noida died in extremist attack in manipur

जगबीर 24 जून 1994 में सेना की सिग्नल रेजीमेंट में भर्ती हुए थे। 15 नवंबर 1996 में उनकी शादी सूरजपुर कस्बे की मंजू के साथ हुई थी। हाल ही में वे असम के मणिपुर में तैनात थे। पत्नी मंजू और बेटा-बेटी के साथ साहिबाबाद के लाजपत नगर के मकान नंबर ए-117 में रहती है। विवेक (14) कक्षा आठ और बेटी रेनू (11) कक्षा छह में केंद्रीय विद्यालय में पढ़ती है।

विज्ञापन

उग्रवादियों से लड़ते हुए शहीद हो गए पिता, मां ने खो दी सुध

Jagbir from noida died in extremist attack in manipur

जगबीर देश की सेवा करने के लिए गांव आने पर युवाओं को प्रेरित करते रहते थे। 15 अगस्त 2014 को चीफ ऑफ द आर्मी स्टाल का मेडल देकर सेना में उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित किया गया था। 2012 में यूएनओ मेडल से भी सम्मानित किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed