फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आतंकी यूसुफ अफगानिस्तान में करना चाहता था ये काम, पूछताछ में खोला बड़ा राज, अब तक नहीं मिला आईएस से पैसा

Mon, 24 Aug 2020 08:25 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 24 Aug 2020 08:25 AM IST
विज्ञापन
isis terrorist Abu Yusuf wanted to go to Afghanistan and fight see photos
isis terrorist Abu Yusuf - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आया आईएसआईएस का संदिग्ध आतंकी अबू यूसुफ अफगानिस्तान जाकर अपने संगठन की ओर से लड़ना चाहता था। इसके लिए वह किसी भी कीमत पर अफगानिस्तान जाना चाहता था। उसने अपने दो वर्ष के बेटे तक का पासपोर्ट बनवा लिया था। हालांकि उसे अभी तक आईएसआईएस के तरफ से कोई पैसा नहीं मिला था। पूछताछ के दौरान उसने यह खुलासा किया।

 
isis terrorist Abu Yusuf wanted to go to Afghanistan and fight see photos
गिरफ्तार आतंकी अबु युसूफ - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने बताया कि अबू यूसुफ की गांव में कॉस्मेटिक की दुकान थी। ज्यादा ब्रिकी नहीं होने के कारण वह खाली बैठा रहता था। इस कारण वह आठ से नौ घंटे जेहादी वीडियो देखता था और तकरीरें सुनता था। उसकी अफगानिस्तान में बैठे पाकिस्तान निवासी आतंकी अबू हुजैफा से व्हाट्सएप पर लगातार बात होती थी। 
 
isis terrorist Abu Yusuf wanted to go to Afghanistan and fight see photos
Abu yusuf - फोटो : ANI
अबू हुजैफा ने ही उसे दिल्ली में बम धमकाने कर तबाही का आदेश दिया था और कहा था कि दिल्ली में तबाही मचाने के बाद उसे अफगानिस्तान बुलाया जाएगा। उसने बताया कि उसे अभी तक आईएसआईएस से कोई पैसा नहीं मिला था। उसने अपने खुद के खर्चे पर ही विस्फोटक तैयार किया था और खुद ही पत्नी व चारों बच्चों का यूपी से ही पासपोर्ट बनवाया था। जब वह हिजरत के लिए अफगानिस्तान जाता तब उसे पैसे देने की बात कही थी। साथ ही अफगानिस्तान में परिवार के लिए रहने व पैसा देने के लिए कहा गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
isis terrorist Abu Yusuf wanted to go to Afghanistan and fight see photos
isis terrorist Abu Yusuf - फोटो : अमर उजाला
अफगानिस्तान में हैं दक्षिण भारत के कई युवक
अबू यूसुफ के मुताबिक उसे अबू हुजैफा ने बताया था कि भारत खासकर दक्षिण भारत के काफी युवक अफगानिस्तान में हैं और वह आईएसआईएस की तरफ से जेहाद की लड़ाई लड़ रहे हैं। ऐसे में उसे लगता था कि उसे भी अफगानिस्तान जाकर कौम के लिए लड़ना चाहिए।
 
विज्ञापन
isis terrorist Abu Yusuf wanted to go to Afghanistan and fight see photos
isis terrorist Abu Yusuf - फोटो : अमर उजाला
अबू के दो और साथी के दिल्ली-एनसीआर में छिपे होने की आशंका
आतंकी अबू यूसुफ के करीब दो साथी दिल्ली व यूपी में छिपे हुए हैं। आतंकियों की तलाश में दिल्ली पुलिस की कई टीमें दिल्ली, एनसीआर व यूपी में दबिश दे रही हैं। दिल्ली पुलिस अबू यूसुफ के लोन वुल्फ हमला करने की बात कह रही है। वहीं, दिल्ली पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने दावा किया है कि इसके साथ एक से दो आतंकी और थे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed