फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आईएसआई का एक और एजेंट गिरफ्तार, जवान के जरिये तो नहीं पकड़ा जासूस?

Sat, 27 Oct 2018 09:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर/मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर/मेरठ Updated Sat, 27 Oct 2018 09:50 AM IST
विज्ञापन
ISI target meerut city detective caught by Army man
फाइल फोटो

आजकल मेरठ पर आईएसआई की आंख गड़ी हुई हैं। यहां एक के बाद एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है। पहले खूफिया जानकारी शेयर करने के आरोप में आर्मी जवान कंचन सिंह को पकड़ा गया और अब बुलंदशहर में आईएसआई एजेंट जाहिद शुक्रवार रात पकड़ा गया। 

ISI target meerut city detective caught by Army man
फाइल फोटो

बताया जा रहा है कि उसके पास से आर्मी कैंट का एक नक्शा और गोपनीय दस्तावेज बरामद हुए हैं। मामले की जानकारी होने पर कई सुरक्षा एजेंसियां बुलंदशहर पहुंची। देर रात तक जासूस से पूछताछ चल रही थी। सूत्रों ने बताया कि मेरठ कैंट के अलावा रुड़की छावनी समेत कई छावनियों की गोपनीय जानकारी जाहिद के पास है।

ISI target meerut city detective caught by Army man
फाइल फोटो

सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान आईएसआई को सूचना भेजने में पकड़े आर्मी जवान से कई महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई गई है। जिसको लेकर चर्चा है कि कहीं इस जवान के जरिये तो बुलंदशहर में जासूस जाहिद नहीं पकड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
ISI target meerut city detective caught by Army man
फाइल फोटो

देर रात तक जाहिद के पास एक लैपटॉप और मोबाइल मिला है। इसी के जरिये आईएसआई को सूचनाएं भेजना बताया गया। इसका पता लगते ही बुलंदशहर कोतवाली देहात की पुलिस मौके पर पहुंची। रात में आईजी मेरठ रामकुमार ने इसकी जानकारी ली।

विज्ञापन
ISI target meerut city detective caught by Army man
pakistan isi
यहां से पकड़े गए जासूस
- 19 अक्तूबर 2018 को मेरठ कैंट का जवान कंचन पाकिस्तान को सूचना भेजते पकड़ा।
- 27 नवंबर 2015 को एसटीएफ ने मेरठ कैंट से आईएसआई एजेंट इजाज को गिरफ्तार किया।
- 16 अगस्त 2014  मेरठ से संदिग्ध आईएसआई एजेंट आसिफ अली गिरफ्तार।
- 10 जनवरी 2009 सहारनपुर से आईएसआई एजेंट आमिर अहमद उर्फ भूरा गिरफ्तार।
- 12 दिसंबर 2008- सीआरपीएफ कैंप में आतंकी हमले से जुड़े लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी फहीम अंसारी गिरफ्तार। 
-21 जून 2007 को बिजनौर में भारी मात्रा में आरडीएक्स के साथ हूजी के दो आतंकी गिरफ्तार।
-23 अगस्त 2005 लश्कर-ए-तैयबा के चीफ कोऑर्डिनेटर अबु रज्जाक मसूद का मुजफ्फरनगर कनेक्शन मिला।
-10 मार्च 2005 मेरठ से खलील हुसैन शाह नाम का आईएसआई एजेंट गिरफ्तार।
-18 अप्रैल 2004- मेरठ से रूबी बेगम नाम की आईएसआई एजेंट गिरफ्तार।
-14 मार्च, 2003- मुजफ्फरनगर से जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी सज्जाद और इत्तफाकुल गिरफ्तार।
-15 जुलाई 2002- मुजफ्फरनगर से एक आईएसआई एजेंट गिरफ्तार।
-09 जुलाई 2002- मुरादाबाद से हिज्बुल मुजाहिदीन से ताल्लुक रखने वाले पांच आतंकी गिरफ्तार।
-21 जून 2002 पाक को भारतीय सेना के गोपनीय दस्तावेज मुहैया कराने वाले एक एजेंट को पकड़ा गया।
-22 मार्च 2002- हापुड़ से लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकी पकड़े गए
-08 जनवरी, 2002- गाजियाबाद में एक आईएसआई एजेंट को मुठभेड़ में मार गिराया गया।
-1 मई 2001 सहारनपुर से आईएसआई का एक एजेंट पकड़ा गया।
-30 अप्रैल 2001 पाकिस्तान से ट्रेंड एक आतंकी को हापुड़ के एक मदरसे से पकड़ा गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed