Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Waterlogging on the service road near Durgapuri Chowk

Delhi NCR News: दुर्गापुरी चौक के पास सर्विस रोड पर जलभराव, सीवर व्यवस्था बदहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
रोजाना हाइड्रोपंप से पानी निकालने के बावजूद कुछ ही देर में हो रहा जलभराव
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने की सीवर व्यवस्था दुरुस्त कर स्थायी समाधान की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली स्थित दुर्गापुरी चौक के पास विश्वृत्र मार्ग से आईजीआई पेट्रोल पंप तक जाने वाले सर्विस रोड पर सीवर व्यवस्था बदहाल है।
स्थानीय निवासी राकेश गोयल ने बताया कि लंबे समय से गंदे नाले के पानी का जलभराव सर्विस रोड पर बना हुआ है। सड़क पर जमा गंदा पानी राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। उन्होंने बताया कि समस्या का स्थायी समाधान करने के बजाय संबंधित विभाग रोजाना हाइड्रोपंप लगाकर पानी का निस्तारण कर रहा है। इसके कारण कुछ समय बाद दोबारा जलभराव की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन

सर्विस रोड पर लगातार पानी जमा रहने से सड़क की स्थिति भी प्रभावित हो रही है। सर्विस रोड पर एक तरफ अवैध पार्किंग की स्थिति बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर गंदे पानी के बीच से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। जलभराव के कारण पैदल चलने वालों के लिए भी सड़क पार करना मुश्किल हो रहा है। लंबे समय से बनी इस समस्या के बावजूद संबंधित विभाग की ओर से सीवर व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कोई स्थायी कदम नहीं उठाया जा रहा है। स्थानीय निवासी रामनिवास शर्मा का कहना है कि रोजाना पंप लगाकर पानी निकालना समस्या का समाधान नहीं, बल्कि अस्थायी व्यवस्था बनकर रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed