फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली-एनसीआर पर ईरानी और अफगानी धूल की चादर, हवा में मौजूद हैं खतरनाक कण

Thu, 14 Jun 2018 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 14 Jun 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
Iranian and Afghan dust layers on the sky of Delhi-NCR; Hazardous particles are present in the air
dust storm - फोटो : Vivek Nigam

दिल्ली और एनसीआर पर ईरानी और अफगानी धूल की चादर छा गई है। लोग खुद को धूल के चैंबर में कैद महसूस कर रहे हैं। सतह बेहद गर्म होने और तेज हवाओं के साथ उड़ती धूल ने वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) को भी गंभीर स्तर पर पहुंचा दिया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में पर्टिकुलेट मैटर-10 (हवा में मौजूद खतरनाक कण) मानकों से 9 गुना ज्यादा यानी आपात स्तर को पार कर 830 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर तक रिकॉर्ड हुआ। (फोटो -विवेक निगम/अमर उजाला)


 

Iranian and Afghan dust layers on the sky of Delhi-NCR; Hazardous particles are present in the air
dust storm - फोटो : Vivek Nigam/Amar Ujala

पीएम 2.5 भी सामान्य स्तर से 4 गुना ज्यादा रिकॉर्ड किया गया।मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने धूल का स्रोत ईरान और दक्षिणी अफगानिस्तान व राजस्थान से आई धूल भरी आंधी को बताया है। इन दोनों जगहों से 30 हजार फुट की ऊंचाई तक उठी धूल ने दिल्ली और आसपास के इलाकों को जद में लिया है। 24 घंटों के औसत आधार पर दिल्ली में बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 445, गुरुग्राम में 488, बुलंदशहर व ग्रेटर नोएडा में 500, जोधपुर में 420, मुरादाबाद में 431 और नोएडा में 340 रिकॉर्ड किया गया।

Iranian and Afghan dust layers on the sky of Delhi-NCR; Hazardous particles are present in the air
- फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के रोहतक और राजस्थान के जयपुर में हवा बहुत खराब श्रेणी में है। दिल्ली, हरियाणा और यूपी में हवा की गुणवत्ता गंभीर स्तर पर है। 13 जून को दोपहर तीन बजे दिल्ली-एनसीआर की हवा में पर्टिकुलेट मैटर 10 सामान्य मानक 100 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर से पांच गुना ज्यादा रिकॉर्ड हुआ। शाम 7 बजकर 25 मिनट पर करीब 9 गुना ज्यादा 822 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर तक रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Iranian and Afghan dust layers on the sky of Delhi-NCR; Hazardous particles are present in the air
Delhi Dust Storm - फोटो : ANI

ज्यादा महीन और खतरनाक कण पर्टिकुलेट मैटर 2.5 मानक से 4 गुना ज्यादा 230 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर तक रिकॉर्ड किया गया। एक हफ्ते के लिए कमजोर मानसूनमौसम विभाग ने बुधवार को बताया कि राजस्थान से दक्षिणी-पश्चिमी और पंजाब की ओर से पश्चिमी गर्म हवाएं दिल्ली समेत उत्तर भारत के मैदानी भाग को प्रभावित कर रहे हैं। गर्मी और उमस से फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन
Iranian and Afghan dust layers on the sky of Delhi-NCR; Hazardous particles are present in the air
dust storm - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण-पूर्व को छोड़कर करीब एक हफ्ते की देरी से मानसून दक्षिण, मध्य और पूर्वी भारत में दस्तक दे सकता है। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिन तक 25 से 30 किलोमीटर गति वाली धूल भरी आंधी की संभावना है। 18 जून तक इन क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed