फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिला दिवसः मां के 'चौथे' वाले दिन ऑडिशन देने पहुंची ये आरजे, क्या हुआ वहां जान करेंगे गर्व

Wed, 06 Mar 2019 03:43 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 06 Mar 2019 03:43 PM IST
विज्ञापन
International womens day 2019 special story on rj devika dutta her struggle and life
rj devika - फोटो : सोशल मीडिया

ऑल इंडिया रेडियो के एफएम गोल्ड चैनल पर रेडियो जॉकी बन शोहरत की बुलंदियों को छूने वाली देविका दत्ता किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। देविका दत्ता की जिंदगी में इतने उतार चढ़ाव आए, लेकिन उन्होंने हर परिस्थिति का डट कर मुकाबला किया और हर उतार चढ़ाव को पार कर अपना एक अलग रास्ता बनाया। अगर आप उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी जाएं तो ये उनकी बातचीत में साफ दिखता है कि वो जरा हटकर हैं। दिल्ली में पली-बढ़ी देविका को आप 'सदाबहार गाने' और 'कागज पे जिंदगी' के नाम के शो पर सुन सकते हैं। इस महिला दिवस हम सलाम कर रहे हैं उनकी मेहनत और जुझारूपन को जिसे मुश्किल परिस्थितियां भी नहीं झुका सकीं... 

International womens day 2019 special story on rj devika dutta her struggle and life
rj devika - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि देविका के माता-पिता दोनों ही संगीत से जुड़े हुए हैं और शायद यही कारण है कि वह एक बेहतर आरजे ही नहीं एक अच्छी गायिका भी हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी में हर किरदार बखूबी निभाया है, चाहे वो एक बेटी का हो, एक बहन या फिर एक आरजे का हो। मां के गुजर जाने के बाद घर की सारी जिम्मेदारी देविका पर आ गई। चूंकि वह घर की बड़ी बेटी थीं उनके कंधों पर घर की जिम्मेदारियां आना लाजमी थीं। लेकिन इस बुरे दौर में भी उन्होंने काफी हिम्मत रखी और जिंदगी में वो सबकुछ पाया जिसकी वो हकदार थीं। उनके हर कदम पर उनके पिता ने उनका साथ दिया। शायद यही वजह है कि वह अपने पिता से दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करती हैं।

International womens day 2019 special story on rj devika dutta her struggle and life
rj devika - फोटो : सोशल मीडिया

पिता की जिद पर देविका, मां के 'चौथे' के दिन ऑल इंडिया एफएम गोल्ड में आरजे का ऑडिशन देने पहुंचीं। वह वहां बिना किसी तैयारी के गईं, वहां वो कुछ बोल भी नहीं पा रही थीं। उनकी ऐसी हालत देख जो ऑडिशन ले रहे थे उन्होंने पूछा कि क्या हुआ है तब देविका ने जवाब में कहा कि आज मेरी मां का चौथा है और ये कहते-कहते उनकी आखों से आंसू छलक पड़े। फिर ऑडिशन लेने वाले ने देविका को गले से लगा कर कहा कि तुम बहुत स्ट्रांग हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
International womens day 2019 special story on rj devika dutta her struggle and life
rj devika - फोटो : सोशल मीडिया

उसके कुछ दिन बाद देविका को ऑल इंडिया एफएम गोल्ड से कॉल आया और बताया गया कि उनका सेलेक्शन हो चुका है। उनको 15 दिन की ट्रेनिंग पर भेजा गया और फिर उनको ऑन एयर किया गया। उनका पहला शो 'गाते गुनगुनाते' था।

विज्ञापन
International womens day 2019 special story on rj devika dutta her struggle and life
rj devika - फोटो : सोशल मीडिया

देविका दत्ता नीरजा भनोट को काफी पसंद करती हैं। उनके अलावा वो अपनी बहन दीपिका की भी काफी तारीफ करती हैं। उनका सपना है कि वह अपना खुद का यूट्यूब चैनल चलाएं जिसमें वह अपने खुद के गाए गाने अपलोड करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed