फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्लीः रेव पार्टी को लेकर बड़ा खुलासा, 5000 में शराब का पैग, 10 हजार में मिलती थी ड्रग्स की एक डोज

Mon, 10 Jun 2019 04:21 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 10 Jun 2019 04:21 PM IST
विज्ञापन
Inside story of rave party in delhi a cocktail peg in 5000 a doze of drugs in 10000 rupees
दिल्ली में रेव पार्टी पर छापा - फोटो : अमर उजाला
आबकारी विभाग व महरौली पुलिस ने शनिवार रात को छतरपुर एक्सटेंशन के एक कैफे में छापा मारकर रेव पार्टी पकड़ी। मुख्य आयोजक समेत 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पार्टी में विदेशी व हरियाणा से लाई गई अवैध शराब के अलावा चरस व मॉर्फिन ड्रग्स परोसी जा रही थी। कैफे को सील कर दिया गया है।

अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है कि यहां पर शराब और ड्रग्स बहुत महंगी मिलती थी। एक पैग शराब की कीमत जहां 5000 रुपये होती थी वहीं ड्रग्स के एक डोज की कीमत 10000 रुपये थी। आगे जानिए क्या है इस घटना की अंदर की पूरी कहानी...

Inside story of rave party in delhi a cocktail peg in 5000 a doze of drugs in 10000 rupees
rave party in delhi - फोटो : विवेक निगम

आबकारी विभाग अधिकारियों की मानें तो रेव पार्टी में हाई प्रोफाइल परिवारों के बच्चे शामिल होते थे। पार्टी में शामिल होने के लिए मोटी रकम खर्च करनी पड़ती थी। पार्टी में विदेशी शराब का एक पैग पांच हजार रुपये में दिया जाता था। वहीं ड्रग्स की एक डोज दस हजार में दी जाती थी। आयोजक किसी ग्राहक पर पूरा विश्वास होने या फिर परिचित को ही ड्रग्स की डोज देते थे। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी मॉर्फिन ड्रग्स कहां से और किसी से लेते थे।

Inside story of rave party in delhi a cocktail peg in 5000 a doze of drugs in 10000 rupees
यहीं होती थी रेव पार्टी - फोटो : विवेक निगम

जानकारी के मुताबिक आरोपी पहले कैश जमा करा लेते थे और उसके बाद कूपन (बैंड जैसा) देते थे। बैंड के आधार पर ही ड्रग्स व शराब परोसी जाती थी। आबकारी अधिकारियों के अनुसार पुलिस टीमें जब पार्टी के अंदर गईं तो आबकारी विभाग के एसीपी आलोक कुमार ने मुख्य आयोजक पुलकित रस्तोगी से पार्टी का लाइसेंस मांगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Inside story of rave party in delhi a cocktail peg in 5000 a doze of drugs in 10000 rupees
यही है वो फार्म हाउस जहां हुई रेव पार्टी - फोटो : विवेक निगम

इस पर पुलकित ने पार्टी का लाइसेंस होने का दावा किया, हालांकि वह पुलिस अधिकारियों के मांगने पर लाइसेंस दिखा नहीं पाया। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने दावा किया है कि पार्टी के आयोजकों के पास पार्टी का कोई लाइसेंस नहीं है। पार्टी फ्रेंच डीजे परफॉर्मिंग इन दिल्ली के नाम से आयोजित की गई थी।

विज्ञापन
Inside story of rave party in delhi a cocktail peg in 5000 a doze of drugs in 10000 rupees
इन कारों में लाई गई थी शराब - फोटो : विवेक निगम

पुलकित की जेब से मिली थी चरस और मॉर्फिन की गोलियां
पुलकित की जेब से 17 डार्क ब्राउन रंग की पॉलिथीन में लिपटी छोटी 17 गोलियां और बायीं जेब में एक प्लास्टिक पाउच में रखी गुलाबी रंग की 20 गोलियां बरामद की गईं। ये गोलियां चरस व मॉर्फिन की बताई जा रही हैं। नारकोटिक्स की टीम को मौके पर बुलाया गया था और ड्रग्स की जांच की गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed