फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हादसे की इनसाइड स्टोरी: प्लेटफार्म से लेकर सीढ़ी पर हुई अफरा-तफरी, घुटने लगा दम, पैर रखने की भी न मिली जगह

Sun, 16 Feb 2025 02:29 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 16 Feb 2025 02:29 AM IST
सार

रेल के टॉयलेट में भी लोग खचाखच भरे हुए थे। कुछ ही दूरी पर खड़ी बिमला देवी बिलखते हुए बताती हैं कि उनके पति हार्ट के मरीज हैं। उन्हें आखिरी बार 10 बजे देखा था, उसके बाद से उनसे कोई संपर्क नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
Inside story of New Delhi railway station accident chaos from platform to stairs people started feeling suffoc
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसा - फोटो : PTI

मैं अपने परिवार के साथ प्रयागराज जाने के लिए आया था। बेटा मेरे साथ है, लेकिन बेटी और पत्नी का कुछ पता नहीं है। समझ नहीं आ रहा है कहां जाऊं। हालत, बेहद खराब हैं। रेल प्रशासन भी कुछ मदद नहीं कर रहा है। यह कहते हुए योगेश मिश्रा के आंसू थम नहीं रहे हैं। वह रोते हुए बताते हैं कि उनकी ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 15 में थी। एसी-2 की टिकट थी। लेकिन, भीड़ इतनी अधिक थी कि किसी भी बोगी में पैर रखने की जगह नहीं थी। सब लोग एक-दूसरे के ऊपर चढ़ रहे थे। 

Inside story of New Delhi railway station accident chaos from platform to stairs people started feeling suffoc
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसा - फोटो : PTI

उन्होंने बताया कि रेल के टॉयलेट में भी लोग खचाखच भरे हुए थे। कुछ ही दूरी पर खड़ी बिमला देवी बिलखते हुए बताती हैं कि उनके पति हार्ट के मरीज हैं। उन्हें आखिरी बार 10 बजे देखा था, उसके बाद से उनसे कोई संपर्क नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि न पुलिस सहयोग कर रही है न ही रेल प्रशासन। उन्होंने कहा कि वह तीन से चार चक्कर अस्पताल से लेकर यहां तक काट चुकी हैं। वह घबराकर कहती हैं कि कोई उनकी मदद करें। 

Inside story of New Delhi railway station accident chaos from platform to stairs people started feeling suffoc
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसा - फोटो : PTI

इसी तरह स्टेशन के बाहर अपने माता-पिता को खोज रहे मनोज रावत भटक रहे हैं। वह बताते हैं कि उनका इस भीड़ में फोन तक खो गया हैं। बस वह किसी तरह यहां से बचकर निकल आए हैं। उन्होंने बताया की जैसे ही भगदड़ हुई वैसे ही लोग उनके ऊपर चढ़ गए। इस दौरान वह बेहोश हो गए। उसके बाद उन्हें कुछ लोग अपने कंधों में बाहर लाए हैं। वह रोते हुए कहते हैं कि महादेव उनके माता-पिता को बचा लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Inside story of New Delhi railway station accident chaos from platform to stairs people started feeling suffoc
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसा - फोटो : PTI

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर 12 से अधिक एम्बुलेंस खड़ी हैं। बीच-बीच में कई एम्बुलेंस आ-जा रही हैं। आस-पास के इलाके को छावनी में बदल दिया है। मयूर विहार से अपनी बहन को प्रयागराज जाने वाली ट्रेन में बैठने आए अभिनव सिंह कहते हैं कि उनकी ट्रेन 10 बजे की थी। उन्हें बैठा दिया था। लेकिन, भीड़ बेकाबू थी। 

विज्ञापन
Inside story of New Delhi railway station accident chaos from platform to stairs people started feeling suffoc
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसा - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि सीढ़ी पर बेतहाशा भीड़ थी। सांस लेना भी मुश्किल हो गया था। वह बताते हैं कि उन्होंने सबसे पहले एम्बुलेंस को कॉल किया। जिसके बाद कार्रवाई हुई। लेकिन, स्टेशन के अंदर किसी भी तरह के सुरक्षा के इन्तज़ाम नहीं थे। उन्होंने बताया कि वह 3-4 लोगों को अस्पताल लेकर गए। किसी का हाथ टूट गया था तो कोई बेहोश था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed