फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

होमवर्क न करने की सजा: मासूम बच्ची के साथ जुल्मों की हदें पार, निर्दयी मां ने हाथ-पैर बांध चिलचिलाती धूप में छत पर लिटाया

Thu, 09 Jun 2022 02:39 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 09 Jun 2022 02:39 PM IST
विज्ञापन
innocent daughter video circulating on Social Media wherein mother tied her hands and feet
चिलचिलाती धूप में छत पर बच्ची - फोटो : सोशल मीडिया

राजधानी दिल्ली में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी इलाके में एक निर्दयी मां ने अपनी छह साल की मासूम बेटी के साथ जुल्मों की सारी हदें पार कर दी। महज स्कूल का होमवर्क न करने पर महिला ने अपनी बेटी के हाथ-पैर बांधकर उसे भरी दोपहरी जमीन पर लिटा दिया। 42 डिग्री से अधिक तापमान के बीच मासूम छत के फर्श पर पड़ी दर्द से चिल्लाती रही। पड़ोसी ने यह सब देखा तो वीडियो बना ली। बाद में इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

बुधवार को ट्विटर समेत दूसरे सोशल मीडिया पर घटना की आलोचना हुई तो पुलिस हरकत में आई। फौरन मासूम के घर का पता लगाकर उसके माता-पिता को थाने बुला लिया गया। चूंकि घटना के समय पिता घर पर नहीं था, इसलिए पुलिस ने मां के खिलाफ ही जेजे एक्ट में कार्रवाई की है। मासूम की हालत ठीक है। हालांकि, महिला का कहना है कि उसने डराने के लिए ऐसा किया था।

innocent daughter video circulating on Social Media wherein mother tied her hands and feet
चिलचिलाती धूप में छत पर बच्ची - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ देर बाद ही वह बच्ची को नीचे ले आई थी। दिल्ली महिला आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को नोटिस भेजकर कार्रवाई और जांच की रिपोर्ट मांगी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रही है।

innocent daughter video circulating on Social Media wherein mother tied her hands and feet
चिलचिलाती धूप में छत पर बच्ची - फोटो : सोशल मीडिया

उत्तर-पूर्वी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। जिसमें साफ तौर पर देखा सकता है कि एक बच्ची के हाथ-पैर बांधकर उसे धूप में डाल दिया गया। बच्ची बुरी तरह रो रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
innocent daughter video circulating on Social Media wherein mother tied her hands and feet
चिलचिलाती धूप में छत पर बच्ची - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि घटना उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर की है। पुलिस ने फौरन करावल नगर थाने में घटना की जानकारी मांगी, लेकिन वहां इस तरह का कोई मामला नहीं आया था। इसके बाद खजूरी खास थाने से जानकारी मांगी गई, लेकिन वहां भी ऐसी कोई घटना की कोई शिकायत नहीं थी।

विज्ञापन
innocent daughter video circulating on Social Media wherein mother tied her hands and feet
चिलचिलाती धूप में छत पर बच्ची - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस ने वीडियो के आधार पर जगह का पता लगाना शुरू किया। दोपहर तक बच्ची का पता ढूंढ लिया गया। छह साल की मासूम परिवार के साथ खजूरी खास के तुकमीर इलाके में रहती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed