फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद बढ़ी 'जेम्स बांड' की सुरक्षा, पीएम के ट्रैफिक रूट में भी बदलाव

Wed, 05 Oct 2016 06:22 PM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 05 Oct 2016 06:22 PM IST
विज्ञापन
Indian James Bond's security increased after surgical strike, the PM's  traffic routes also change
पीएम मोदी और डोभाल

सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देने के मुख्य सूत्रधार रहे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल के सरकारी आवास की सुरक्षा बढ़ाई गई है। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि डोभाल जनपथ रोड पर रहते हैं। उनकी सुरक्षा को रिव्यू किया गया है।

Indian James Bond's security increased after surgical strike, the PM's  traffic routes also change
पीएम मोदी और डोभाल

हालांकि अजीत डोभाल की सुरक्षा का जिम्मा एनएसजी ने संभाल रखा है। इसके बावजूद उनके सरकारी आवास के बाहर दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। पीसीआर की पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। 

Indian James Bond's security increased after surgical strike, the PM's  traffic routes also change
अजित डोभाल

उनके आवास के आसपास किसी को रुकने भी नहीं दिया जा रहा है। खुफिया विभाग की मानें तो ऐसे इनपुट्स हैं कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद अजीत डोभाल आतंकियों के निशाने पर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian James Bond's security increased after surgical strike, the PM's  traffic routes also change
पीएम मोदी और डोभाल

नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार जिला डीसीपी खुद अजीत डोभाल के आवास व ऑफिस के बाहर की सुरक्षा पर नजर रखे हुए हैं। एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नई दिल्ली इलाके में रहने वाले सभी केंद्रीय मंत्रियों की सुरक्षा को भी बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन
Indian James Bond's security increased after surgical strike, the PM's  traffic routes also change
पीएम मोदी

पीसीआर की पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। इसके अलावा प्रधानमंत्री के लिए लगने वाले रूट की सुरक्षा बढ़ाई गई है। प्रधानमंत्री रूट के समय अभी तक एक तरफ का ट्रैफिक चलता रहता था, मगर अब दोनों तरफ का ट्रैफिक बंद रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed