इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मियों ने असलहा तस्करी का पर्दाफाश किया है। जिसमें बड़ी संख्या में हथियार बरामद हुए हैं। इस मामले में एक भारतीय जोड़े को गिरफ्तार किया गया है। आईजीआई एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि वियतनाम से आए एक भारतीय जोड़े को पकड़ा गया है। इनके पास से दो ट्रॉली बैग से 22 लाख रुपये से अधिक मूल्य की 45 पिस्टल जब्त की गई हैं। आरोपियों ने इससे पहले की गई 12 लाख रुपये से अधिक मूल्य की 25 पिस्टल की तस्करी में संलिप्तता स्वीकार की है।
International Arms Smuggling: वियतनाम से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरे 'बंटी-बबली', बैग में मिलीं 45 पिस्टल, अधिकारी भी हैरान
एएनआई, दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 13 Jul 2022 03:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन