फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आजादी के बाद ऑस्ट्रेलिया में भारत की सबसे बड़ी जीत, अनुष्का को बाहों में ले मैदान पर पहुंच गए विराट

Mon, 07 Jan 2019 11:32 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 07 Jan 2019 11:32 AM IST
विज्ञापन
india wins australia test series virat kohli brings anushka sharma to grounds pics make you awe
VIRAT KOHLI ANUSHKA sharma - फोटो : ट्विटर
विराट कोहली की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया गई टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है। आजादी के बाद पहली ऑस्ट्रेलिया जाकर टेस्ट सीरीज जीतने वाली ये पहली भारतीय टीम है। इस जीत के साथ ही जहां भारतीय टीम ने 72 सालों का सूखा खत्म किया वहीं विराट और अनुष्का के लिए सोशल मीडिया पर लंबे समय बाद प्यार भी बरस रहा है। एक ओर जहां पहले मैदान में मौजूद होने के लिए अनुष्का ट्रोल होती थीं वहीं अब दिल्ली की इस बहू पर यूजर्स प्यार बरसा रहे हैं। दोनों जिस तरह से मैदान में एक साथ दिखे उससे सोशल मीडिया उन पर बेशुमार प्यार बरसा रहा है...
india wins australia test series virat kohli brings anushka sharma to grounds pics make you awe
VIRAT KOHLI ANUSHKA sharma - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीती। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सोमवार को सिडनी में खेला गया चौथा व अंतिम टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ। सिडनी टेस्ट में तीन दिन बारिश और खराब रोशनी की खलल के कारण नतीजा नहीं निकल सका। सीरीज जीत के बाद विराट कोहली अनुष्का को अपनी बाहों में लेकर मैदान पर उतरे। उनका ऐसा जेस्चर देखकर लोग देखते ही रह गए।

 
india wins australia test series virat kohli brings anushka sharma to grounds pics make you awe
VIRAT KOHLI ANUSHKA sharma - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों कभी भी अपने प्यार के इजहार में पीछे नहीं रहे हैं और आज जैसे दोनों हाथ में हाथ डाले दिखे वह उन ट्रोलर्स के लिए भी करारा जवाब था जो अनुष्का को विराट की नाकामयाबियों के लिए ट्रोल करते रहते हैं। जिस तरह से मैदान में उन्होंने अनुष्का को गले लगाया उससे उनके फैन्स उन पर मर मिट रहे हैं। ट्विटर पर दोनों को काफी प्यार मिल रहा है। बता दें कि टीम इंडिया 1947 से ऑस्ट्रेलिया का दौरा कर रही है, लेकिन वह इससे पहले कभी टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाब नहीं हुई। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने 2-1 से सीरीज जीतकर ऑस्ट्रेलिया में इतिहास पलट दिया। यह पहला मौका है जब भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर टेस्ट सीरीज जीती। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
india wins australia test series virat kohli brings anushka sharma to grounds pics make you awe
VIRAT KOHLI ANUSHKA sharma - फोटो : अमर उजाला
विराट कोहली और अनुष्का ऐसे कपल हैं जो हमेशा एक दूसरे के लिए खड़े रहते हैं। चाहे कैसी भी परिस्थिति हो दोनों हमेशा एक-दूसरे का सपोर्ट करते हैं।

 
विज्ञापन
india wins australia test series virat kohli brings anushka sharma to grounds pics make you awe
VIRAT KOHLI ANUSHKA sharma - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि भारतीय टीम ने एडिलेड में पहला टेस्ट जीता, फिर पर्थ में उसे शिकस्त का सामना करना पड़ा। हालांकि, विराट ब्रिगेड ने मेलबर्न में जोरदार वापसी की और 137 रन से तीसरा टेस्ट जीतकर सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त बनाई। इसके बाद सिडनी टेस्ट ड्रॉ हुआ और भारत ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed