फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोहरे ने रोकी देश की रफ्तार, दिल्ली से आने-जाने वाली सभी फ्लाइट और 13 ट्रेनें लेट

Mon, 07 Jan 2019 10:10 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Mon, 07 Jan 2019 10:10 AM IST
विज्ञापन
dense fog engulf delhi ncr and country flight operations delay at igi bengaluru airport train too
delhi winter - फोटो : एएनआई

सोमवार की सुबह कोहरे और ठंड ने दिल्ली-एनसीआर की रफ्तार धीमी कर दी। कोहरे की वजह से एक तरफ 13 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली एयरपोर्ट पर कोहरे के चलते संचालन बाधित है। दिल्ली एयरपोर्ट से आने और जाने वाली फ्लाइटें देरी से उड़ान भरेंगी या पहुंचेंगी।



वहीं देश के अन्य हिस्सों में भी कोहरे का कहर जारी है। बेंगलुरु के केंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ने वाली और वहां पहुंचने वाली 20 फ्लाइटें सुबह 6 बजे से 9 बजे तक बाधित रहीं। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आज सुबह कोहरा ऐसा रहा कि लोगों को 50 मीटर के बाद चीजें देखने में परेशानी हुई। 
साल की पहली बारिश से बढ़ा पारा
राजधानी में रविवार तड़के और फिर रात में बारिश के कारण कोहरा छंट गया, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ने का अहसास हुआ। हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को इस सीजन में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो कि सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है।

अगले सप्ताह राजधानी में बारिश की संभावना नहीं है, जबकि पूरे सप्ताह सुबह के वक्त घना कोहरा रहने और आसमान साफ रहने के आसार हैं। इस सप्ताह उत्तर-भारत के अधिकतर हिस्सों में शीत लहर और घना कोहरा रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार तड़के राजधानी में 4.3 मिमी बारिश दर्ज हुई। इस बीच पालम में 1.3 मिमी, लोधी रोड पर 4 मिमी, आया नगर में 3 मिमी और रिज एरिया में 3.4 मिमी बारिश दर्ज हुई।

इन दिनों जारी रहेगा येलो और औरेंज अलर्ट

dense fog engulf delhi ncr and country flight operations delay at igi bengaluru airport train too

सोमवार और मंगलवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस बीच सामान्य तौर पर आसमान साफ रहने की संभावना है।

सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाने के आसार हैं। दिन में धुंध रह सकती है। बुधवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस, सुबह घना कोहरा और दिन में धुंध रहने की संभावना है।

बृहस्पतिवार को सुबह घना कोहरा और दिन में धुंध छाए रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट के साथ तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री बने रहने के आसार हैं।

शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने का अनुमान है। शुक्रवार के बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने के संकेत हैं, जबकि कोहरे की स्थिति वैसी ही बनी रहने के संकेत हैं।

इन दिनों जारी रहेगा येलो और औरेंज अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज और कल औरेंज अलर्ट जारी रहेगा। इन इलाकों में शीत लहर के साथ घने से घना कोहरा रहने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि कोहरे से निपटने के लिए लोगों को तैयार रहना होगा। वहीं, 9 और 10 जनवरी को येलो अलर्ट जारी रहेगा। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में घने से घना कोहरा रहने के आसार हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed