नोएडा व ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश से किसानों के दिल्ली कूच को लेकर गुरुवार को दिन भर दिल्ली के सभी बॉर्डर पर गहमा-गहमी रही। किसानों को दिल्ली आने से रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने सुबह से ही उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले गाजीपुर, अप्सरा और चिल्ला बॉर्डर पर मुस्तैदी बढ़ा दी। सभी बॉर्डर को छावनी में तब्दील कर दिया गया।
2 of 5
एक-एक वाहन को चेक कर दिल्ली में आने की अनुमति दी गई
- फोटो : अमर उजाला
यातायात पुलिस ने एडवाजरी जारी कर लोगों को इन रास्तों से बचने की सलाह दी। पुलिस ने सभी बॉर्डर पर बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों की जांच पड़ताल की और फिर उन्हें दिल्ली में आने की अनुमति दी। तलाशी अभियान की वजह से बॉर्डर के आस पास लंबा जाम लग गया। दोपहर बाद स्थिति सामान्य हो सकी।
3 of 5
चेकिंग के कारण भीषण जाम लगा रहा
- फोटो : अमर उजाला
अपनी मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश के किसान गुरुवार को दिल्ली कूच करने की तैयारी की थी। किसान दोपहर में नोएडा के महामाया फ्लाईओवर पर जमा होकर दिल्ली की तरफ बढ़ने का आह्वान किया था। दिल्ली में किसानों के प्रवेश को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने सुबह से ही उत्तर प्रदेश से सटे सभी बॉर्डर खासकर गाजीपुर, अप्सरा और चिल्ला बॉर्डर पर सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया। इन बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस के जवानों के अलावा रेपिड रेपिड एक्शन फोर्स को तैनात किया गया। साथ ही सभी बॉर्डर को बैरिकेड लगाकर सील कर दिया गया। पुलिस ड्रोन से सुरक्षा का जायजा ले रही थी।
4 of 5
सभी बॉर्डरों पर भारी पुलिस बल की तैनाती रही
- फोटो : अमर उजाला
कार्यालय आने का समय होने के कारण सुबह से नोएडा और गाजियाबाद से आने वाले वाहनों का रेला गाजीपुर, अप्सरा बॉर्डर और चिल्ला बॉर्डर पर जमा हो गए। जिससे वहां कई किलोमीटर तक जाम लग गया। वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बॉर्डर पर तैनात पुलिसकर्मी एक एक कर वाहनों की जांच के बाद ही उन्हें दिल्ली जाने की अनुमति दे रहे थे। दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी लगातार नोएडा पुलिस से संपर्क में थे और उनसे किसानों के मूवमेंट के बारे में जानकारी ले रहे थे।
5 of 5
जाम से परेशान दिखे नोएडा आने वाले लोग
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर करीब 12 बजे गाजीपुर और अप्सरा बॉर्डर से किसानों के नहीं आने की जानकारी के बाद दिल्ली पुलिस ने इन बॉर्डरों से बैरिकेडिंग हटा दी। हालांकि यहां घंटों बाद यातायात सामान्य हो सका। वहीं महामाया फ्लाई ओवर की तरह से चिल्ला बॉर्डर से किसानों के दिल्ली कूच की संभावना को देखते हुए सुरक्षा कड़े इंतजाम किए गए थे। बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश कर रहे वाहनों पर विशेष निगरानी रखी जा रही थी। दोपहर बाद महामाया फ्लाई ओवर के पास किसानों के रोके जाने की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने यहां से भी बैरिकेडिंग हटाकर वाहनों को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति दी। दोपहर बाद यहां भी यातायात सामान्य हुआ।