{"_id":"a6fdc13a5319033750c893ccb3a6afc2","slug":"in-school-found-two-brothers-bodies-covered-in-blood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्कूल खुला तो सामने थी खून से लथपथ सगे भाइयों की लाशें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल खुला तो सामने थी खून से लथपथ सगे भाइयों की लाशें
Wed, 15 Jul 2015 01:14 PM IST
Updated Wed, 15 Jul 2015 01:14 PM IST
विज्ञापन
स्कूल खुला तो सामने थी खून से लथपथ सगे भाइयों की लाशें
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली के राज निवास मार्ग पर एक डबल मर्डर की घटना सामने आई है। डबल मर्डर का ये मामला इलाके के यूनाईटेड स्कूल के 2 गार्ड की हत्या का है। बताया जा रहा है कि जिन गार्डस की हत्या हुई है वो दोनो सगे भाई थे। अनिल सुनील नाम के ये दोनो शख्स इस स्कूल में काफी वक्त से काम कर रहे थे।
स्कूल खुला तो सामने थी खून से लथपथ सगे भाइयों की लाशें
2 of 5
शीला देवी दोनों जवान बेटों की मौत से बुरी तरह टूट गई है। इकलौती बहन सरिता व सुनील की पत्नी का भी यही हाल है। सुनील के पांच साल के बेटे अरमान को तो कुछ समझ ही नहीं आ रहा था। जिसने भी परिवार की हालत देखी उसकी आंखें नम हो गई। सुनील के रिश्तेदार महेश ने बताया कि 2009 में पिता की मौत के बाद सुनील ने ही अपने परिवार को संभाला था। अनिल को भी उसने ही पढ़ाया था। 12वीं पास करने के बाद अनिल ने भी नौकरी शुरू कर दी थी। अब पता नहीं परिवार का क्या होगा। परिवार में कमाने वाले दोनों भई ही चले गए।
स्कूल खुला तो सामने थी खून से लथपथ सगे भाइयों की लाशें
3 of 5
पुलिस ने दोनों ही भाइयों की मोबाइल कॉल डिटेल निकलवाई हैं। उसके आधार पर लिस्ट तैयार कर छानबीन की जा रही है। वहीं परिवार व रिश्तदारों से पूछताछ कर इस बात का पता लगाया जा रहा है कि परिवार या दोनों भाइयों की किसी से कोई रंजिश तो नहीं थी। सुनील और अनिल के परिवार का रोते-रोते बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल खुला तो सामने थी खून से लथपथ सगे भाइयों की लाशें
4 of 5
पुलिस का कहना है कि मंगलवार रात को ही स्कूल परिसर में घुसकर किसी ने डबल मर्डर की इस घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं इस दुख भरी घड़ी में दिल्ली के मुख्यमंत्री गार्ड के परिवार से मिलने पहुंचे और उन्हें जांच का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
स्कूल खुला तो सामने थी खून से लथपथ सगे भाइयों की लाशें
5 of 5
हालांकि अभी तक स्कूल प्रशासन की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पुलिस ने फिलहाल डबल मर्डर का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।