बड़ी-बड़ी इमारतों के बीच इस शहर में एक ऐसा गांव भी जहां आज भी अगर दो पक्षों में झगड़ा हो जाए तो उसे सुलझाने के लिए दंगल लड़ा जाता है।
बता दें कि ये शहर कोई और नहीं बल्की दिल्ली से सटा नोएडा ही है। यहां आपने बड़ी-बड़ी इमारतें, फ्लैट्स, कंपनियां सब कुछ देखा होगा लेकिन इस गांव के बारे में शायद ही सुना होगा। इस गांव का नाम है सरफाबाद।
सरफाबाद में अपने आपसी विवाद निपटाने के लिए लोग पुलिस के पास नहीं जाते बल्की खुद ही दंगल कर के मामले को रफा-दफा करते हैं। साथ ही दर्शकों का मनोरंजन भी हो जाता है।
मालूम हो कि इस गांव में 200 से 250 तक पेशेवर पहलवान हैं। हर साल अगस्त के महीने में दंगल सीजन होता है जिसमें पश्चिमी यूपी और हरियाणा के कुश्ती प्रेमी भाग लेते थे।
पिछले 275 साल के इतिहास की मानें तो इस गांव के हर घर में कम से कम पहलवान होता ही है। बता दें कि पूर्व बाहुबली और राजनेता डीपी यादव का मूल निवास स्थान भी यही गांव है। फिलहाल वो देहरादुन जेल में बंद हैं।