फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रद्युम्न हत्याकांड : रायन इंटरनेशनल स्कूल में बढ़ी सुरक्षा, अब बदल गई हैं यह 5 चीजें

Sat, 23 Sep 2017 12:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sat, 23 Sep 2017 12:56 PM IST
विज्ञापन
in ryan international school these things are changed
ryan school - फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला

भोंडसी स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में हुए प्रद्युमन हत्याकांड के बाद जिला प्रशासन सोमवार से स्कूल में कक्षाएं शुरू करवाने की तैयारी में है। इससे पूर्व स्कूल की खामियों को तो दूर किया ही जा रहा है साथ ही साथ यहां सुरक्षा में भी बदलाव किया जा रहा है।

in ryan international school these things are changed
रायन इंटरनेशनल स्कूल - फोटो : अमर उजाला

स्कूल में पहले से तैनात चतुर्थ क्लास कर्मचारियों के स्थान पर नए लगाए जा रहे हैं। 16 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया जा रहा है। बस चालक व परिचालक को बदलने के साथ-साथ उनमें महिला अटेंडेंट भी लगाई जा रही हैं। जिला प्रशासन स्कूल सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ा रहा है। यहां स्कूल के मेन गेट पर ही सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं।

in ryan international school these things are changed
रायन इंटरनेशनल स्कूल

घटनाक्रम के तुरंत बाद यहां तैनात सुरक्षा एजेंसी को हटा दिया गया था। इसके स्थान पर अब दूसरी सुरक्षा एजेंसी को तैनात किया गया है। इस एजेंसी के माध्यम से यहां 16 सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं जिसमें से 11 दिन में व 5 रात को तैनात रहेंगे। दो गेट पर 6 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। शेष महिला सुरक्षाकर्मी हैं जिन्हें स्कूल के अंदर लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
in ryan international school these things are changed
रायन इंटरनेशनल स्कूल

फिल्हाल इनकी ड्यूटी स्कूल रिसेपशन के साथ-साथ अन्य स्थानों पर ही लगाई गई है। स्कूल के अंदर ही सुरक्षा के मद्देनजर कुछ प्वाइंट बनाए जा रहे हैं जिसमें सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। इसी सुरक्षा एजेंसी के अंतर्गत बसों में महिला अटेंडेंट भी नियुक्त की जा रही हैं।

विज्ञापन
in ryan international school these things are changed
रायन इंटरनेशनल स्कूल

पिछले तीन दिनों में करीब 40 महिलाओं के इंटरव्यू यहां लिए जा चुके हैं। शुक्रवार को बारिश के बावजूद भी यहां महिलाएं बस अटेंडेंट पद के लिए इंटरव्यू देने पहुंची थी। सूत्रों ने बताया कि यहां पहले से बस पर तैनात चालक व परिचालकों को भी हटाया जा रहा है और उनके स्थान पर दूसरे लगाए जा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed