नोएडा सेक्टर-63 के होटल में बृहस्पतिवार दोपहर एक छात्र ने छात्रा को गोली मार दी और खुद पंखे से लटककर जान दे दी। दोनों सुबह होटल के कमरे में आए थे। गंभीर हालत में छात्रा का इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। छात्रा की छाती पर एक गोली लगी है। छात्र-छात्रा गाजियाबाद के एक कोचिंग में साथ पढ़ाई करते थे। पुलिस के अनुसार, युवती को गोली मारने और आत्महत्या करने वाले छात्र की पहचान सिकंदराबाद, बुलंदशहर निवासी मोहित यादव (22) के रूप में हुई है। वह बम्हेटा गाजियाबाद में बुआ के घर पर रहकर यूपी पुलिस की तैयारी के लिए कोचिंग कर रहा था। इस पूरे मामले में 5 सवाल बड़ा रहस्य बन गए हैं जिनका जवाब अब तक नहीं मिला है.....
2 of 9
murder and suicide in noida
- फोटो : लाल सिंह
उसके साथ ही गाजियाबाद के कृष्णा विहार कॉलोनी निवासी छात्रा भी पढ़ाई करती है। मोहित और छात्रा एक दूसरे के दोस्त थे। दोनों सुबह 10:20 बजे सेक्टर-63 स्थित योयो होटल में आए थे और शाम तक के लिए कमरा बुक कराया था। दोनों होटल की दूसरी मंजिल पर कमरे में ठहरे हुए थे। दोपहर बाद करीब पौने एक बजे छात्रा के चिल्लाने की आवाज सुनने पर होटल के कर्मचारी कमरे पर पहुंचे तो अंदर से कमरे की कुंडी लगी हुई थी।
3 of 9
murder and suicide in noida
- फोटो : लाल सिंह
युवती बाथरूम में कुंडी लगाकर बंद थी। होटल कर्मचारियों ने युवती को बाहर निकाला और छात्र पंखे से लटका हुआ था। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। वहीं, मोहित के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए होटल के पास जमकर हंगामा किया। क्षेत्राधिकारी द्वितीय राजीव कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी। छात्रा की हालत गंभीर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें वो सवाल जो पुलिस के लिए बन चुके हैं पहेली...
4 of 9
murder and suicide in noida
- फोटो : लाल सिंह
कमरे में नहीं मिले खून के धब्बे
पुलिस के अनुसार कमरे के अंदर खून का एक कतरा भी नहीं मिला, जबकि छात्रा को छाती में गोली मारी गई थी। छात्रा काफी देर तक रूम व बाथरूम के अंदर रही। हालांकि बेड पर कुछ खून की बूंदें पड़ी थीं।
5 of 9
murder and suicide in noida
- फोटो : लाल सिंह
कुर्सी को लेकर रहस्य गहराया
बताया जा रहा है कि जब छात्रा को मोहित गोली मार रहा था तब वह जान बचाने के लिए बाथरूम में घुस गई। बाथरूम के अंदर कुर्सी पड़ी थी। बाथरूम के अंदर कुर्सी होने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं छात्रा के परिजनों का कहना है कि वह जान बचाने के लिए कुर्सी को भी अपने साथ लेकर बाथरूम में बंद हो गई होगी।