{"_id":"6b0c42941d9d6507c707a464","slug":"air-has-turned-toxic-again-aqi-crosses-300-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-165275-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: चार दिन की राहत के बाद फिर जहरीली हुई दिल्ली की हवा, एक्यूआई 300 पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: चार दिन की राहत के बाद फिर जहरीली हुई दिल्ली की हवा, एक्यूआई 300 पार
विज्ञापन
15 दिन बाद राजधानी की हवा पहुंची बहुत खराब श्रेणी में, 59 में से 33 निगरानी केंद्रों पर एक्यूआई 300 से ऊपर
कहीं वाहनों से निकलने वाली गैसों का असर तो कहीं ओजोन का बढ़ा स्तर
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। नवंबर के आखिरी सप्ताह में कुछ दिनों की राहत के बाद दिल्ली की हवा एक बार फिर जहरीली हो गई है। प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ते हुए रविवार, 29 नवंबर को 300 के पार पहुंच गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 331 दर्ज किया गया। करीब 15 दिन बाद दिल्ली की हवा इस स्तर तक पहुंची है। इससे पहले 14 नवंबर को एक्यूआई 367 दर्ज किया गया था।
आंकड़ों के मुताबिक, 23 नवंबर को दिल्ली का औसत एक्यूआई 263 था, जो 24 नवंबर को घटकर 227 और 25 नवंबर को 220 रह गया। 26 और 27 नवंबर को यह करीब 226 दर्ज किया गया। इसके बाद प्रदूषण ने तेजी से पैर पसारे। 28 नवंबर को एक्यूआई 293 और अगले दिन 331 पहुंच गया। इस तरह महज दो दिनों में प्रदूषण 85 अंक बढ़ गया। वहीं, 25 नवंबर के मुकाबले चार दिनों में इसमें 111 अंकों की वृद्धि दर्ज की गई।
29 नवंबर को दिल्ली के 59 निगरानी केंद्रों में से 33 पर एक्यूआई 300 से अधिक रहा। इनमें 32 केंद्रों पर हवा बहुत खराब और एक केंद्र पर गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। शाम चार बजे चांदनी चौक 410 एक्यूआई के साथ सबसे प्रदूषित इलाका रहा। इसके बाद सिरीफोर्ट में 394, डीटीयू में 379, नॉर्थ कैंपस में 378 और मथुरा रोड में 377 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन
छावला में एक्यूआई 367, शादिपुर में 364, जेएनयू में 363 और आया नगर तथा बुराड़ी क्रॉसिंग में 360 रहा। पंजाबी बाग में 358, कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और पूसा के आईआईटीएम केंद्र में 354 तथा नेहरू नगर में 349 एक्यूआई दर्ज किया गया। वहीं, मुंडका में 345, घोघा में 343, घुम्मनहेड़ा में 337 और आईआईटी दिल्ली में 336 रहा।
इसके उलट लोदी रोड में सबसे कम 191 एक्यूआई दर्ज किया गया। दिलशाद गार्डन में 203, वसुंधरा एन्क्लेव में 217 और आईएमडी लोदी रोड पर 229 रहा। इन केंद्रों पर भी हवा खराब श्रेणी में थी। यानी राजधानी का कोई भी निगरानी केंद्र संतोषजनक श्रेणी में नहीं रहा। प्रदूषण के स्वरूप की बात करें तो 50 केंद्रों पर पीएम 2.5 और नौ केंद्रों पर पीएम 10 प्रमुख प्रदूषक रहा।
कहीं नाइट्रिक ऑक्साइड का असर, कहीं ओजोन का स्तर ज्यादा
दिल्ली की हवा में केवल धूल और धुएं के कण ही नहीं, प्रदूषक गैसें भी चिंता बढ़ा रही हैं। 28-29 नवंबर के 24 घंटे के आंकड़ों में आनंद विहार और अलीपुर की हवा में प्रदूषण के अलग-अलग स्वरूप सामने आए। आनंद विहार में नाइट्रिक ऑक्साइड (एनओ) का स्तर 78.78 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा, जबकि अलीपुर में यह 10.53 माइक्रोग्राम था। यानी आनंद विहार में इसका स्तर करीब 7.5 गुना अधिक दर्ज किया गया।
विशेषज्ञों के अनुसार, नाइट्रिक ऑक्साइड मुख्य रूप से ईंधन के दहन से निकलती है। वाहनों का उत्सर्जन इसका प्रमुख स्रोत है। इससे आनंद विहार में यातायात और स्थानीय दहन गतिविधियों की भूमिका की ओर संकेत मिलता है। इसी तरह कार्बन मोनोऑक्साइड (सीओ) का स्तर भी आनंद विहार में 3.06 मिलीग्राम प्रति घन मीटर रहा, जबकि अलीपुर में 1.46 मिलीग्राम दर्ज किया गया। यह गैस ईंधन के अधूरे दहन से निकलती है और खून की ऑक्सीजन पहुंचाने की क्षमता को प्रभावित कर सकती है।
अलीपुर में ओजोन 5.6 गुना ज्यादा
दूसरी ओर, ओजोन का स्तर आनंद विहार के मुकाबले अलीपुर में करीब 5.6 गुना अधिक रहा। अलीपुर में यह 18.89 और आनंद विहार में 3.37 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। ओजोन सीधे किसी स्रोत से उत्सर्जित नहीं होती, बल्कि धूप की मौजूदगी में नाइट्रोजन ऑक्साइड और अन्य गैसों के बीच रासायनिक प्रतिक्रिया से बनती है। वहीं, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड (एनओ2) का स्तर दोनों इलाकों में लगभग समान रहा। आनंद विहार में 39.62 और अलीपुर में 39.37 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया।