फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आरोपी सुनील का चौंकाने वाला खुलासा, बच्चियों की हत्या के बाद शव के साथ कई घंटे तक करता था दरिंदगी

Fri, 23 Nov 2018 08:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Fri, 23 Nov 2018 08:02 AM IST
विज्ञापन
gurugram minor girl sexual harassment and murder case accused Sunil big Revealing in police enquiry
आरोपी सुनील - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम में तीन वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में आरोपी सुनील (20) ने रिमांड के दौरान अन्य वारदात भी कबूल की हैं। उसने ने बताया कि वह बच्चियों की हत्या के बाद कई घंटे शव अपने पास रखता था। शव के साथ भी दुष्कर्म करता था। बाद में शव फेंक देता था। इसके अलावा उसने हुडा सिटी सेंटर पर भी एक बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने की घटना कबूली है। उत्तर प्रदेश के महोबा जिला निवासी सुनील ने अब तक 10 बच्चियों से दुष्कर्म व उनकी हत्या करने की बात कबूली है।
gurugram minor girl sexual harassment and murder case accused Sunil big Revealing in police enquiry
मौके पर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जिसकी पुलिस निशानदेही करवाने का प्रयास कर रही है। बताए गए स्थान पर पुलिस ने जांच की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया। उधर, पूछताछ में आरोपी ने यह भी बताया है कि उसने कुछ और भी वारदात को अंजाम दिया है, जो उसे याद नहीं हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त केके राव ने जांच के लिए एसीपी महिला अपराध (पश्चिम) उषा कुंडू की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन किया है। 
gurugram minor girl sexual harassment and murder case accused Sunil big Revealing in police enquiry
रेप के बाद बच्ची की हत्या की आशंका - फोटो : शाहनवाज आलम
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से कपड़ों की बरामदगी करवाई जानी है। आरोपी एक ही कपड़े को कई दिनों तक पहने रहता था। भंडारे के दौरान अथवा मंदिर में कपड़े बांटने के दौरान जब दूसरे कपड़े मिल जाते थे तो आरोपी पहने हुए कपड़ों को फेंक देता था और दान में मिले कपड़ों का पहन लेता था। ऐसे में कपड़ों की बरामदगी चुनौती बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
gurugram minor girl sexual harassment and murder case accused Sunil big Revealing in police enquiry
sexual assault and murder in gurugram - फोटो : अमर उजाला
10 वर्ष से कम उम्र की बच्चियों का रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने 10 वर्ष से कम आयु की लापता बच्चियों का रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है। सूत्रों की मानें तो आरोपी को गायब बच्चियों की फोटो दिखाकर भी पूछताछ की जा रही है। गायब बच्चियों के परिवार से संपर्क कर आरोपी की पहचान करवाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस सूत्रों की मानें तो गुरुग्राम के साथ-साथ पूरी हरियाणा पुलिस, दिल्ली, उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश की पुलिस भी अपने-अपने राज्यों में गायब हुई 10 वर्ष से कम आयु की बच्चियोंका रिकॉर्ड खंगाल रही है। 
विज्ञापन
gurugram minor girl sexual harassment and murder case accused Sunil big Revealing in police enquiry
sexual assault and murder in gurugram - फोटो : अमर उजाला
आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आ रहे हैं उनकी जांच की जा रही है। जांच में सामने आ रही घटनाओं के सुराग भी जुटाए जा रहे हैं।
- उषा कुंडू, एसीपी एवं एसआईटी प्रमुख
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed