गाजियाबाद में सेना भर्ती में बड़ी संख्या में हरियाणा के युवक फर्जीवाड़े में पकडे़ जा रहे हैं। भर्ती में फर्जीवाड़े की सूचना पर मेरठ की आर्मी इंटेलिजेंस की टीम ने कमला नेहरू नगर ग्राउंड में डेरा डाल दिया है।
2 of 5
sena bharti
- फोटो : अमर उजाला
शेड्यूल के मुताबिक शुक्रवार को गौतमबुद्ध नगर के युवाओं को बुलाया गया, लेकिन दौड़ से पहले फर्जी तरीके से निवास और शैक्षिक प्रमाण पत्र लेकर पहुंचे हरियाणा के पांच युवकों को पकड़ा गया। शुक्रवार को गौतमबुद्ध नगर से भर्ती के लिए 6164 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड थे, जिसमें से 3497 पहुंचे। 1600 मीटर की दौड़ में 3751 अभ्यर्थी शामिल हुए, उसमें से 289 ही पास हो सके।
3 of 5
sena bharti
- फोटो : अमर उजाला
वहीं उत्तराखंड व यूपी के जोनल रिक्रयूमेंट हैड मेजर जनरल शरद पचौरी ने भी आकर भर्ती प्रक्रिया का जायजा लिया। सेना के सिपाही पद पर युवाओं को भर्ती कराने के लिए एक बड़ा रैकेट काम कर रहा है। रैली के पहले दिन से ही भर्ती अधिकारियों ने फर्जीवाड़ा करके बनाए गए निवास प्रमाण पत्र, जाति व शैक्षिक प्रमाण पत्रों को पकड़ा था। फर्जीवाड़ा हर रोज होने लगा तब सघन जांच के लिए आर्मी इंटेलिजेंस की टीम ने यहां पर डेरा डाल दिया है।
4 of 5
sena bharti
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को गौतमबुद्ध नगर के युवाओं को भर्ती के लिए बुलाया गया था। सेना भर्ती कार्यालय मेरठ कैंट के डायरेक्टर कर्नल रजनीश मेहता ने बताया कि जो युवा भर्ती रैली में आ रहे हैं, सबसे पहले उनके दस्तावेज चेक होते हैं। इसके बाद उनकी 1600 मीटर की दौड़ होती है। दौड़ शुरू कराने से पहले ही अभ्यर्थियों को बता दिया जाता है कि जिस जनपद की भर्ती प्रक्रिया है, केवल वही अभ्यर्थी दौड़ेंगे।
5 of 5
sena bharti
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को आर्मी इंटेलिजेंस के अधिकारियों ने पांच हरियाणा के युवकों को पकड़ा है। इनके पास से शैक्षिक प्रमाण पत्र यूपी के मिले हैं। इंटेलिजेंस के अधिकारियों का कहना है कि कोई बड़ा रैकेट है जो युवाओं को भ्रमित करके उनका फर्जी तरीके से यूपी का शैक्षिक, निवास यहां तक की चरित्र प्रमाण पत्र को भी बना रहा है। इस पूरे मामले की जांच की जाएगी। अब जब तक भर्ती प्रक्रिया चलेगी तब तक इंटेलिजेंस टीम यहीं रहेगी। टीम के सदस्यों ने दौड़, बीम खींचना और शरीर मापन के वक्त कुछ युवाओं की फोटो भी मोबाइल से ली।