फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BJP नेता गज्जी हत्याकांड : जेल में मनेगी पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा की दिवाली

Wed, 18 Oct 2017 11:03 AM IST
राहुल कुमार/अमर उजाला, गाजियाबाद
राहुल कुमार/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 18 Oct 2017 11:03 AM IST
विज्ञापन
in bjp leader gajji bhati murder case amarpal sharma to celebrate this diwali in jail
कोर्ट में सरेंडर करने आए पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद पुलिस को गच्चा देकर कोर्ट में पेश हुआ पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा क्लीन शेव के साथ वकील की ड्रेस में था। वह आरडीसी स्थित गेट तक वकीलों की गाड़ी में ही सवार होकर पहुंचा था। इसके बाद वह अधिवक्ताओं के साथ ही कोर्ट तक पहुंचा लेकिन दिन के उजाले में भी भाजपा नेता के हत्यारोपी पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा को पुलिस पहचान नहीं पाई।

in bjp leader gajji bhati murder case amarpal sharma to celebrate this diwali in jail
amarpal sharma - फोटो : अमर उजाला

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब पौने 10 बजे अमरपाल शर्मा अपने अधिवक्ताओं की गाड़ी में बैठकर कचहरी के आरडीसी स्थित गेट पर पहुंचा। इस दौरान अमरपाल शर्मा ने पुलिस से बचने के लिए वकीलों की ड्रेस (काली पेंट और सफेद शर्ट) पहनी थी।

in bjp leader gajji bhati murder case amarpal sharma to celebrate this diwali in jail
amarpal sharma - फोटो : अमर उजाला

जल्दी से कोई पहचान न सके इसके लिए लंबी मूंछ रखने वाले पूर्व विधायक ने क्लीन शेव कराई थी। कोर्ट में सरेंडर के कागज जमा कराने और अमरपाल शर्मा के वहां पहुंचने के बाद ही स्थानीय पुलिस और एलआईयू को इसकी जानकारी हो सकी। उधर, पुलिस सूत्रों की मानें तो अमरपाल शर्मा सोमवार की रात को ही कोर्ट परिसर में पहुंच गया था, जिसके बाद वह कोर्ट की छत पर मौजूद था। वहीं, वकीलों के कहने के बाद वह वहां से नीचे आया और कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
in bjp leader gajji bhati murder case amarpal sharma to celebrate this diwali in jail
amarpal sharma - फोटो : अमर उजाला

पुलिसकर्मियों ने थपथपाई पीठ
नाकाम सिद्ध होने के बाद भी गाजियाबाद पुलिसकर्मी अमरपाल शर्मा को लेकर अपनी पीठ थपथपाते हुए नजर आए। पुलिसकर्मियों का कहना था कि भले ही वह उसे गिरफ्तार न कर सके हों लेकिन आखिरकार उन्होंने उसे इतना मजबूर कर दिया कि उसने अपनी मूंछें मुड़वा लीं।

विज्ञापन
in bjp leader gajji bhati murder case amarpal sharma to celebrate this diwali in jail
amarpal sharma - फोटो : अमर उजाला

अमरपाल के पैर छूने वालों में मची रही होड़
अमरपाल शर्मा के कोर्ट में सरेंडर होने की जानकारी मिलने के बाद हजारों समर्थक सीजेएम कोर्ट के बाहर पहुंच गए। इसमें कई अधिवक्ता भी शामिल थे। वहीं, कोर्ट के अंदर अमरपाल शर्मा के पैर छूने के लिए समर्थकों के साथ अधिवक्ताओं की लाइन लगी रही। हालांकि बाद में पुलिस ने भीड़ को हटवाया और उसे हिरासत में लेकर हवालात ले गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed