फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

23 हजार को भूल जाइए, किसी का 27 तो कहीं 32 हजार का हुआ चालान, वाहन चालक हैरान

Wed, 04 Sep 2019 06:39 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 04 Sep 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
In 24 hours challan of 32000 to 10000 on six different vehicles in delhi ncr
चालान - फोटो : अमर उजाला

हाल ही में लागू हुए नए मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन करना वाहन चालकों को भारी पड़ रहा है। कागजात नहीं पाए जाने पर गुरुग्राम में एक स्कूटी का 23 हजार का चालान कर दिया गया। लेकिन यह सिर्फ इकलौता मामला नहीं है। ऐसे लगभग छह अलग-अलग मामले पूरे दिल्ली-एनसीआर में हुए हैं, जिसने वाहन चालकों की नींद उड़ा रखी है। मात्र 24 घंटे में 6 अलग-अलग मामलों में 32 हजार 500 से लेकर 10 हजार तक का चालान कट चुका है। पढ़ें ऐसे मामले...



In 24 hours challan of 32000 to 10000 on six different vehicles in delhi ncr
23000 का चालान - फोटो : अमर उजाला

केस 1

दिल्ली के गीता कॉलोनी निवासी दिनेश मदान किसी काम के सिलसिले में गुरुग्राम जिला अदालत आए थे। इस दौरान कोर्ट रोड पर पुलिस ने बिना हेलमेट ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर उन्हें रुकवा लिया। ट्रैफिक पुलिस के क्षेत्रीय अधिकारी मनोज कुमार ने स्कूटी के मूल कागजात दिखाने को कहा तो वह नहीं दिखा पाए। इसके अलावा लाइसेंस व अन्य कागजात भी नहीं थे। इस पर बिना हेलमेट का एक हजार, बिना लाइसेंस के पांच हजार, बिना रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) के पांच हजार, बिना इंश्योरेंस के दो हजार, बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के दस हजार के साथ  23 हजार का चालान थमाते हुए स्कूटी जब्त कर ली। इस पर दिनेश कुमार ने कहा कि उसकी स्कूटी की बाजार कीमत ही 15 हजार रुपये है ऐसे में वह 23 हजार का चालान नहीं भर पाएगा, लेकिन पुलिस ने उसकी नहीं सुनी।

In 24 hours challan of 32000 to 10000 on six different vehicles in delhi ncr
32500 का चालान - फोटो : अमर उजाला

32 हजार 500 रुपये का चालान थमाते हुए ऑटो जब्त कर लिया

गुरुग्राम के सिंकदरपुर चौक के पास ऑटो चालक मोहम्मद मुस्तकीम को लालबत्ती जंप करते हुए पकड़े जाने पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने जांच की तो एक भी दस्तावेज नहीं पाया गया। इस पर उसे 32 हजार 500 रुपये का चालान थमाते हुए ऑटो जब्त कर लिया। मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी मोहम्मद मुस्तकीम डीएलएफ फेज-3 में बीते 15 साल से किराए पर रहता है। उसने बताया कि दो माह पहले ही उसने ऑटो चलाना शुरू किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
In 24 hours challan of 32000 to 10000 on six different vehicles in delhi ncr
चेकिंग करते ट्रैफिक पुलिसवाले - फोटो : अमर उजाला

स्कूटी का 10,100 रुपये का कटा चालान

दादरी निवासी वसीम का कहना है कि वह पेशे से मैकेनिक हैं। मंगलवार को गाड़ी का सामान लेने के लिए नोएडा आया था। यहां पहुंचने पर उसका चालान कर दिया गया। उसके पास डीएल, आरसी, प्रदूषण प्रमाणपत्र और हेलमेट भी नहीं होने पर 10,100 रुपये का चालान काटा गया है। 2000 रुपये अफसर ने भागकर पकड़ने का लगाया है। जबकि 2500 रुपये बीमा, 2500 रुपये लाइसेंस, 2500 रुपये प्रदूषण प्रमाण-पत्र, हेलमेट के लिए 500 और आरसी नहीं होने पर 100 का जुर्माना लगाया है। उसने बताया कि स्कूटी करीब 9 साल पुरानी है। ऐसे में कीमत से ज्यादा चालान हो गया है।

विज्ञापन
In 24 hours challan of 32000 to 10000 on six different vehicles in delhi ncr
- फोटो : Twitter

मारुति वैन का 19 हजार रुपये का चालान

दिल्ली निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि वह अपनी मारुति वैन से किसी काम के चलते नोएडा आया था। वह सेक्टर-22 में सड़क किनारे गाड़ी को खड़ी करके अमरूद खा रहा था। उसी समय परिवहन विभाग के अधिकारी पहुंचे और कागजात दिखाने को कहा। उसका आरोप है कि उसने सभी कागजात दिखा दिए। इसके बाद भी अधिकारियों ने उनमें कमी निकालकर 19 हजार रुपये का चालान कर दिया। इस दौरान उसने अधिकारियों से दोबारा कागजात का निरीक्षण करने की बात कही, लेकिन उसकी एक नहीं सुनी गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed