फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर इस बैंक में है आपका अकाउंट तो ATM से तुरंत मिलेगा 15 लाख का लोन

Mon, 24 Jul 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 24 Jul 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
icici bank is giving instant personal loan facility upto 15 lakh from atm

देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई ने अपने ग्राहकों को पर्सनल लोन देने के लिए एक नई सुविधा शुरु की है। इसके तहत अब बैंक अपने ग्राहकों को एटीएम से तत्काल व्यक्तिगत ऋण की सुविधा मुहैया करा रहा है।

icici bank is giving instant personal loan facility upto 15 lakh from atm
- फोटो : amarujala

बैंक यह सुविधा अपने चुनिंदा वेतनभोगी(सैलरीड) ग्राहकों को दे रहा है भले ही उन्होंने पहले ‌इसके लिए आवेदन ना किया हो। अगर आप बैंक की इस सेवा के लिए उपयुक्त होंगे तो आपको इस बात की जानकारी एटीएम से पैसे निकालने के दौरान ही मिल जाएगी।

icici bank is giving instant personal loan facility upto 15 lakh from atm
एटीएम - फोटो : amar ujala

दरअसल जब आप एटीएम से पैसे निकालेंगे तो सारा प्रॉसेस पूरा होने के बाद एटीएम स्क्रीन पर लिख कर आ जाएगा कि आप बैंक की पर्सनल लोन स्कीम के तहत लोन ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
icici bank is giving instant personal loan facility upto 15 lakh from atm

अगर आपने वहीं एटीएम पर दिखने वाला बटन दबा दिया कि आप पर्सनल लोन लेना चाहते हैं तो बैंक तुरंत आपके अकाउंट में 15 लाख तक की राशि डाल देगा। इस लोन के भुगतान की अवधि 5 साल की होगी। यह सुविधा शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन
icici bank is giving instant personal loan facility upto 15 lakh from atm
एटीएम - फोटो : concept photo
ग्राहकों को इस प्रक्रिया में ऋण राशि के विभिन्न विकल्प और ब्याज दर, प्रोसेसिंग शुल्क तथा मासिक किस्त जैसे विवरण स्क्रीन पर ही मिलेंगे। इन्हें स्वीकार करने पर ही ऋण खाते में जमा होगा। बैंक के कार्यकारी निदेशक अनुप बागची ने कहा कि इससे ग्राहकों को व्यक्तिगत ऋण का विकल्प चुनते ही आसानी से रकम हासिल करने में मदद मिलेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed