फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आईएएस बी. चंद्रकला का लिंक्डइन पर बनाया फर्जी प्रोफाइल, किए आपत्तिजनक पोस्ट, कई बड़े अधिकारी हैरान

Thu, 21 Feb 2019 08:38 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 21 Feb 2019 08:38 AM IST
विज्ञापन
IAS B Chandrakala fake linkedin account Created by unknown person
b chandrakala
चर्चित आईएएस बी. चंद्रकला के नाम पर फर्जी लिंक्डइन प्रोफाइल बनाने का मामला सामने आया है। लिंक्डइन पर उनके नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर कई चीजें पोस्ट हुई तो इसकी जानकारी बी चंद्रकला को हुई। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी एसएसपी वैभव कृष्ण को दी। एसएसपी के आदेश पर कोतवाली सेक्टर-49 में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। 
IAS B Chandrakala fake linkedin account Created by unknown person
- फोटो : फेसबुक
पुलिस मामले की जांच कर रही है। करीमनगर, आंध्र प्रदेश निवासी बी. चंद्रकला 2008 बैच की आईएएस हैं। वह नोएडा के सेक्टर-50 में रहती हैं। पुलिस के मुताबिक, साइबर अपराधियों ने बी. चंद्रकला के नाम पर सोशल साइट लिंक्डइन पर फर्जी अकाउंट बना दिया। इस अकाउंट पर बी. चंद्रकला की असली फोटो लगाई गई। 
IAS B Chandrakala fake linkedin account Created by unknown person
- फोटो : फेसबुक
इसके बाद उनकी गतिविधियों व अन्य तरह के फोटो के पोस्ट करना शुरू कर दिया। इसके बाद इनके प्रोफाइल से देश के कई बड़े अधिकारी जुड़ने लगे। कुछ दिनों बाद अकाउंट से आपत्तिजनक पोस्ट की जाने लगी तो उनसे जुड़े लोगों ने लिंक्डइन पर आपत्ति जताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IAS B Chandrakala fake linkedin account Created by unknown person
- फोटो : ट्विटर
इसके बाद कई लोगों ने चंद्रकला को फोन और मेसेज करके इस बारे में बताया। बी चंद्रकला ने जब अकाउंट देखा तो वह फर्जी था। तब उन्होंने एसएसपी वैभव कृष्ण को इस बारे में जानकारी दी। 
विज्ञापन
IAS B Chandrakala fake linkedin account Created by unknown person
एसएसपी ने बताया कि आईएएस बी. चंद्रकला के नाम पर फर्जी लिंक्डइन प्रोफाइल बनाया गया था। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-49 में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले की जांच साइबर सेल से कराई जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed