फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पति निकला पापी: अपनी ही पत्नी का कराया सामूहिक दुष्कर्म और बना ली वीडियो, मुंह खोलने पर दी थी ये धमकी

Mon, 29 Aug 2022 08:00 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 29 Aug 2022 08:00 PM IST
विज्ञापन
Husband gang-raped with wife made objectionable video delhi police registered case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

दिल्ली के तिगड़ी थाना इलाके में एक युवक ने अपने दोस्त व रिश्तेदारों के साथ मिलकर अपनी पत्नी के सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने पत्नी की अश्लील वीडियो भी बना ली। पति ने पत्नी को धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया कि वह अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। तिगड़ी थाना पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पति व उसके दोस्तों की तलाश रही है। 


 

Husband gang-raped with wife made objectionable video delhi police registered case
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित महिला संगम विहार में अपने माता-पिता के साथ रह रही है। उसकी शादी मलाड़, मुंबई में रहने वाले युवक से 17 फरवरी, 2022 को हुई थी। वह होली से कुछ दिन पहले मुंबई से दिल्ली मायके आई हुई थी। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह होली के अगले दिन 19 मार्च, 2022 को भाई के घर गई हुई थी। यहां पर उसका पति अपने तीन दोस्तों को लेकर आ गया। यहां पर पति ने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने को दी। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद उसे चक्कर आने लगे तो और उसकी तबीयत खराब होने लगी। इसके बाद वह भाई के घर से माता-पिता के घर चली गई। यहां वह एक कमरे में आकर सो गई। 

Husband gang-raped with wife made objectionable video delhi police registered case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

महिला ने आरोप लगाया है कि यहां पर भी पति दोस्तों के साथ आ गया। कमरे में पति के अलावा उसके दोस्त व रिश्तेदार मोंटी, अंकित व सागर थे। इन सभी ने एक-एक कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और वीडियो बनाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Husband gang-raped with wife made objectionable video delhi police registered case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

शाम को उसे होश आया और उसने पति से पूछा तो उसने धमकी दी कि किसी को कुछ बताया तो वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल देगा। इसके बाद वह पति के साथ मुंबई चली गई। यहां पर पति ने उससे वेश्यावृति कराने की कोशिश की थी। किसी तरह बचकर वह मुंबई में रहने वाली अपनी बहन के घर चली गई। यहां से वह अपने माता-पिता के साथ दिल्ली गई। 

विज्ञापन
Husband gang-raped with wife made objectionable video delhi police registered case
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

महिला ने दिल्ली आकर शुक्रवार को इसकी शिकायत तिगड़ी थाने में दी। तिगड़ी थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ पिलाने, जान से मारने की धमकी देने और अपराधिक षडयंत्र का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि इस मामले में सोमवार शाम तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed