{"_id":"6a97377fb756acc55e05c0e6","slug":"delhi-man-murdered-roommate-and-slept-with-her-body-for-12-hours-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: रूम पार्टनर की हत्या कर 12 घंटे तक शव के साथ सोता रहा, शराब पीने के दौरान पैसों को लेकर हुआ विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: रूम पार्टनर की हत्या कर 12 घंटे तक शव के साथ सोता रहा, शराब पीने के दौरान पैसों को लेकर हुआ विवाद
Wed, 02 Sep 2026 02:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 02 Sep 2026 02:07 AM IST
सार
शराब पीने के दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपी 12 घंटे तक कमरे में शव के साथ सोता रहा।
विज्ञापन
demo
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नजफगढ़ इलाके में पांच महीने से साथ रह रहे दो लोगों के बीच पैसे को लेकर हुए विवाद में एक ने अपने रूम पार्टनर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त 46 साल के दादन के रूप में हुई है। शराब पीने के दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपी 12 घंटे तक कमरे में शव के साथ सोता रहा। सुबह उठने पर घायल हुए दोस्त की मौत होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचे मृतक के भतीजे ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस आरोपी रंजीत राम को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि दादन मूलत: उत्तर प्रदेश के अमेठी का निवासी था और अजय पार्क के नया बाजार इलाके में किराये पर रहकर एक वेयर हाउस में स्क्रैप का काम करता था। द्वारका के पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि हत्या की धारा में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह उत्तर प्रदेश के बलरामपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि घटना शनिवार देर रात की है। रविवार दोपहर रमेश नाम के युवक ने पुलिस को बताया कि उसके चाचा दादन की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे में दादन का शव पड़ा मिला। जांच में पता चला कि दादन और रंजीत राम पांच महीने से दोस्त थे और एक ही कमरे में किराये पर रह रहे थे। छानबीन करने पर पता चला कि शनिवार रात दोनों कमरे में पार्टी कर रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों में विवाद हो गया। रंजीत ने गुस्से में दादन के चेहरे और सिर पर मुक्के से हमला कर दिया। सिर और गले पर गंभीर चोट लगने के बाद दादन गिर गया। उसके सिर से खून निकलने लगा और बेहोश हो गया। शराब के नशे में धुत होने की वजह से आरोपी वहीं सो गया। करीब 12 घंटे बाद उसकी नींद खुली तो उसने दादन को मृत अवस्था में पाया।
इस बीच मृतक के भतीजे रमेश के मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर क्राइम और फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए जाफरपुर कलां स्थित राव तुलाराम अस्पताल भेज दिया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।