अपनी विदेशी पत्नी को अपने साथ रखने के लिए अभय खन्ना ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है..
2 of 6
abhay khanna
- फोटो : facebook
पत्नी का नाम वीजा के लिए काली सूची से हटवाने के लिए एक व्यक्ति ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उसकी पत्नी यूक्रेन की नागरिक है और विवाह दिसंबर 2017 में हुआ था। सरकार ने वीजा अवधि के बाद भी भारत में रुकने पर महिला का नाम काली सूची में डाल दिया था।
3 of 6
abhay khanna
- फोटो : facebook
जस्टिस राजीव शकधर ने केंद्र सरकार व विदेशी क्षेत्रीय पंजीयन कार्यालय (एफआरआरओ) को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अगली सुनवाई 24 अप्रैल को होगी। याची का दावा है कि एफआरआरओ ने बिना कारण बताए उसकी पत्नी का नाम काली सूची में डाल दिया। इससे उनके शादीशुदा जीवन में बाधा आ रही है और यह उसके मानवाधिकारों का उल्लंघन है।
4 of 6
abhay khanna
- फोटो : facebook
याचिका पर शुरुआती जिरह में अधिवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि मुवक्किल अभय खन्ना की पत्नी ओलगा खमेलेवेस्का देश की सुरक्षा के लिए कोई खतरा नहीं है और उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं है।
5 of 6
abhay khanna
- फोटो : facebook
केंद्र सरकार की ओर से स्थायी अधिवक्ता अजय दिगपॉल ने कहा कि वह याचिका पर विस्तृत जवाब देंगे। याची को अपनी बात केंद्र सरकार को ज्ञापन देकर कहनी चाहिए, जो तथ्यों के आधार पर शिकायत का निबटारा करेगी। याची की पत्नी दो बार वीजा समाप्त होने के बाद भी भारत में रुकी थी।