फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बस तू ही तू है मां, बोलो सच्चे दरबार की जय के साथ नवरात्र शुरू

Mon, 19 Mar 2018 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 19 Mar 2018 10:11 AM IST
विज्ञापन
chaitra navratra begins with blessings of goddess bhagawati
navratri - फोटो : जी पॉल

राजधानी के तमाम प्रसिद्ध मंदिरों में जय माता दी, जय अंबे, मां दुर्गे, बस तू ही तू है मां, बोलो सच्चे दरबार की जय आदि उद्घोष के साथ रविवार को चैत्र नवरात्र महोत्सव शुरू हो गया। नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने मंदिरों और अपने घरों में भगवती के प्रथम स्वरूप मां शैल पुत्री की पूजा अर्चना की। उधर, सभी प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। इसके चलते श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना करने के लिए कई-कई घंटे तक लंबी लाइनों में इंतजार करना पड़ा।

(सभी फोटो - जी पाल /अमर उजाला)

 

पूजा अर्चना करने का सिलसिला शुरू

chaitra navratra begins with blessings of goddess bhagawati
navratri - फोटो : जी पॉल

नवरात्र के उपलक्ष्य में रविवार सुबह राजधानी के प्रमुख मंदिरों के पट खोले गए। इसके बाद पूजा अर्चना करने का सिलसिला शुरू हुआ। मंदिरों में विभिन्न कार्यक्रमों में भगवती का गुणगान किया गया।बद्री भगत झंडेवाला देवी मंदिर में मां भगवती के प्रथम स्वरूप मां शैल पुत्री का श्रृंगार व पूजा अर्चना पूर्ण विधि विधान के साथ की गई। यहां काफी संख्या में भक्तों ने पूजा अर्चना की और श्रद्धा व विश्वास के साथ मां का आशीर्वाद लिया।



 

अखंड ज्योत से ज्योति लेने वालों का लगा तांता

chaitra navratra begins with blessings of goddess bhagawati
navratri - फोटो : जी पॉल

छतरपुर स्थित श्री आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ मंदिर में विशेष आरती एवं ध्वजारोहण के साथ नवरात्र महोत्सव शुरू हुआ। मंदिर में भक्ति संगीत, रामायण पाठ, वीणा वादन का आयोजन हुआ।वहीं कालकाजी मंदिर में नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ भगवती काली की विशेष पूजा अर्चना के साथ शुरू हुआ। मंदिर परिसर में राष्ट्र कल्याण व सुख शांति, समृद्धि के लिए सहस्रचंडी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

नवरात्र महोत्सव धूमधाम के साथ शुरू हुआ

chaitra navratra begins with blessings of goddess bhagawati
navratri - फोटो : जी पॉल

बाहरी रिंग रोड स्थित काली माता मंदिर, प्रीत विहार गुफा वाले मंदिर, गौरख पार्क शाहदरा स्थित श्रीराजमाता झंडेवाला मंदिर, हरिनगर स्थित संतोषी माता मंदिर आदि में भी में नवरात्र महोत्सव धूमधाम के साथ शुरू हुआ।झंडेवाला मंदिर के पट खुलने के साथ ही मां के दर्शन और यहां से अखंड ज्योत के लेने भक्तों का तांता लग गया। मंदिर प्रबंधक कमेटी ने भी भक्तों को अखंड ज्योत से ज्योति देने की व्यवस्था कर रखी थी। ये भक्त नवरात्र संपन्न होने के बाद ज्योति मंदिर में वापस करके जाते हैं। यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed