दोस्तों से मोबाइल पर बात करने और उनके साथ घूमने से नाराज एक पिता ने शुक्रवार रात अपनी बेटी की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी और समर्पण कर दिया। वारदात के वक्त पत्नी के साथ घर की पहली मंजिल पर अपने कमरे में मौजूद आरोपी के बेटे की रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
2 of 5
honor killing in noida
- फोटो : अमित/अमर उजाला
पुलिस के अनुसार सदरपुर गली नंबर तीन निवासी बिजेंदर सिंह चौहान उर्फ अजय की बेटी सोनी चौहान (18) गांव के ही मूलचंद चौहान पब्लिक स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। स्कूल बिजेंदर सिंह के ही परिवार का है। बेटा हिमांशु ग्रेटर नोएडा के गलगोटिया संस्थान से एमबीए की पढ़ाई कर रहा है। बिजेंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह बेटी के मोबाइल पर बात करने और दोस्तों के साथ इधर-उधर घूमने से नाराज था। उन्हें बेटी की औरों से दोस्ती पसंद नहीं थी। उसकी वजह से गांव में उनकी बेइज्जती हो रही थी।
3 of 5
honor killing in noida
- फोटो : अमित/अमर उजाला
मना करने के बाद भी बेटी चोरी-छिपे देर रात तक मोबाइल पर बातें करती रहती थी। शुक्रवार रात करीब सवा दस बजे बिजेंदर ने सोनी को मोबाइल पर किसी लड़के से बात करते पकड़ लिया और तैश में आकर उसका चुन्नी से गला घोंट दिया। एसपी सिटी अरूण कुमार सिंह ने बताया कि सोनी की हत्या के बाद आरोपी ने खुद ही 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।
4 of 5
honor killing in noida
- फोटो : अमित/अमर उजाला
पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बिजेंदर के घर से थोड़ा आगे निकल गई। यह देख घर के दरवाजे पर ही खड़े बिजेंदर ने आवाज देकर पुलिस को बुलवाया और समर्पण कर दिया। इस मामले में हिमांशु की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
5 of 5
honor killing in noida
- फोटो : अमित/अमर उजाला
शनिवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम कर परिजन को सौंप दिया। पूछताछ में आरोपी ने बेटी के मोबाइल पर बात करने और दोस्तों के साथ घूमने-फिरने को लेकर नाराजगी की बात कबूल की।