फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BJP नेता हत्याकांड : पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने शिवकुमार की मौत के खोले ये राज

Sun, 19 Nov 2017 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sun, 19 Nov 2017 10:09 AM IST
विज्ञापन
in bjp minister shiv kumar yadav murder postmortem report said nine bullets were fired
shiv kumar death - फोटो : अमर उजाला

भाजपा नेता शिवकुमार यादव और चालक बलीनाथ की पोस्टमार्टम रिपोर्ट शनिवार को आ गई। रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि शिवकुमार के शरीर पर नौ व बलीनाथ के शरीर पर चार निशान मिले हैं।

in bjp minister shiv kumar yadav murder postmortem report said nine bullets were fired
shiv kumar death - फोटो : जेपी शर्मा/अमर उजाला

दोनों को सिर व आसपास गोलियां लगी हैं। वहीं, गनर रहीसपाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट दिल्ली के जीटीबी अस्पताल से अभी नहीं मिल पाई है। बदमाशों ने वारदात के दौरान 30 बोर की पिस्टल का इस्तेमाल किया था।

in bjp minister shiv kumar yadav murder postmortem report said nine bullets were fired
shiv kumar death - फोटो : जेपी शर्मा/अमर उजाला

एसएसपी लवकुमार का कहना है कि शिवकुमार यादव को चार-पांच गोलियां लगीं हैं। बाकी निशान गोलियों के शरीर से बाहर निकलने के हैं। बहलोलपुर गांव निवासी भाजपा नेता शिवकुमार यादव, चालक बलीनाथ व गनर रहीसपाल की बृहस्पतिवार को हैबतपुर गांव स्थित स्कूल से घर जाने के दौरान तिगरी गोलचक्कर के पास ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
in bjp minister shiv kumar yadav murder postmortem report said nine bullets were fired
shiv kumar death - फोटो : जेपी शर्मा/अमर उजाला

बाइक व स्कूटी सवार बदमाशों ने भीड़भाड़ वाले इलाके में वारदात को अंजाम दिया था और बेखौफ होकर फरार हो गए थे। मामले में शिवकुमार के भाई योगेश यादव ने हैबतपुर गांव निवासी सुंदर यादव, चरन सिंह, देवेंद्र यादव, सतेंद्र यादव व छह अज्ञात के खिलाफ शुक्रवार दोपहर को हत्या का मामला दर्ज कराया था। पुलिस की विशेष टीम और एसटीएफ वारदात की पड़ताल में जुटीं हैं।

विज्ञापन
in bjp minister shiv kumar yadav murder postmortem report said nine bullets were fired
shiv kumar death - फोटो : जेपी शर्मा/अमर उजाला

वारदात से जुड़े कई पहलुओं की जांच की जा रही है। किस रंजिश को लेकर हत्या की गई है। उसकी पुष्टि का प्रयास किया जा रहा है। सीसीटीवी की मदद से भी बदमाशों को पहचानने का प्रयास किया गया है। एसटीएफ समेत छह टीमें जांच में जुटीं हैं, जल्द खुलासा किया जाएगा। - लवकुमार, एसएसपी, गौतमबुद्ध नगर ​​

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed