फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिंदू सेना ने मनाई महारानी विक्टोरिया की 118वीं पुण्यतिथि, कहा- भारत को मुगलों से कराया आजाद

Wed, 23 Jan 2019 01:03 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 23 Jan 2019 01:03 PM IST
विज्ञापन
hindu sena celebrates 118 death anniversary of queen victoria she gave india freedom from mughals
queen victoria - फोटो : अमर उजाला

हिंदुत्व विचारधारा वाले संगठन हिंदू सेना ने मंगलवार(22 जनवरी) ब्रिटेन की पूर्व महारानी क्वीन विक्टोरिया की 118वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। देश को गुलाम बनाने वाले ब्रिटेन की महारानी की श्रद्धांजलि देने के पीछे हिंदू सेना ने जो तर्क दिया वह आपको अजीब जरूर लग सकता है। उनका कहना है कि महारानी विक्टोरिया ने देश को मुगलों की दमनकारी सत्ता से आजाद कराया था।

hindu sena celebrates 118 death anniversary of queen victoria she gave india freedom from mughals
queen victoria - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि इस कार्यक्रम का आयोजन जंतर-मंतर पर किया गया था। इसके साथ ही आयोजनकर्ताओं ने ये जानकारी भी दी कि उन्होंने ये आयोजन पहली बार किया है। हिंदू सेना ने क्वीन विक्टोरिया को 1857 में रियासतों को एकजुट रखने के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया।

hindu sena celebrates 118 death anniversary of queen victoria she gave india freedom from mughals
queen victoria - फोटो : अमर उजाला

हिंदू सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता और उपाध्यक्ष सुरजीत यादव ने आयोजन के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, अगर क्वीन विक्टोरिया की अगुवाई में ब्रिटिश न होते तो भारत के हजारों टुकड़े हो गए होते, उन्होंने 1857 में कई रियासतों को एकजुट रखा। इस साथ ही यादव ने दावा किया कि, ब्रिटिश शासकों ने हमें आज वो सब दिया जो आज हम हैं, बात चाहे कानून की हो, रेलव, स्कूल, इमारत या संचार की हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
hindu sena celebrates 118 death anniversary of queen victoria she gave india freedom from mughals
queen victoria - फोटो : अमर उजाला

हिंदू सेना के प्रवक्ता यादव ने ये भी कहा कि उन्होंने हमारे मंदिर नहीं तोड़े। उन्होंने हमें वो कानून दिए जिसका हम आज भी पालन कर रहे हैं। महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू जैसे नेता सिर्फ इसलिए आवाज उठा सके क्योंकि ब्रिटिश सरकार निरंकुश सरकार नहीं थी। महारानी की सेना ने भारत की सभी जातियों के बीच समानता का संदेश फैलाया।

विज्ञापन
hindu sena celebrates 118 death anniversary of queen victoria she gave india freedom from mughals
सुजानगंज में आतंकवाद का पुतला दहन करते हिंदू सेना के कार्यकर्ता।

यादव ने ये भी कहा कि महार रेजीमेंट बनाने का श्रेय भी ब्रितानी सरकार को ही जाता है, वरना बंगाल प्रेसीडेंसी में सिर्फ अगड़ी जाति के लोगों को शामिल होने का अधिकार था। दुनिया में कोई सज्जनों का वंश है तो वह ब्रिटिश ही है। बता दें कि हिंदू सेना ने ही 2017 में डोनाल्ड ट्रंप का जन्मदिन मनाया था और उनके जीतने के लिए हवन भी किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed