फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: मंदिर तोड़ने पर गुस्साए हिंदू-मुस्लिम, तोड़ी 13 बसें

Tue, 08 Sep 2015 08:08 PM IST
Updated Tue, 08 Sep 2015 08:08 PM IST
विज्ञापन

तस्वीरें: मंदिर तोड़ने पर गुस्साए हिंदू-मुस्लिम, तोड़ी 13 बसें

Hindu-Muslim angry at the break of Temple , smashed 13 buses

लक्ष्मी नगर के प्रियदर्शिनी विहार में मंदिर तोड़ने आए डीडीए दस्ते व पुलिस को भीड़ का भारी विरोध झेलना पड़ा। लोगों ने पुलिस व डीडीए दस्ते को मंदिर परिसर में नहीं घुसने दिया। नाराज भीड़ ने विकास मार्ग पर डीटीसी की 13 बसों में तोड़फोड़ कर दस्ते के साथ आईं दो जेसीबी मशीनों पर भी अपना गुस्सा उतारा। लोगों ने टायर जलाकर आगजनी भी की। (सभी फोटो: कुमार संजय/विवेक निगम, अमर उजाला, नई दिल्ली)

तस्वीरें: मंदिर तोड़ने पर गुस्साए हिंदू-मुस्लिम, तोड़ी 13 बसें

Hindu-Muslim angry at the break of Temple , smashed 13 buses

भीड़ के आक्रोश को देखते हुए डीडीए दस्ते को खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ा। मंदिर तोड़ने का विरोध कर रहे लोगों के समर्थन में कई नेता व साधू भी पहुंचे। पुलिस के मुताबिक हाईकोर्ट ने करीब एक हजार गज में बने ए-ब्लॉक, प्रियदर्शिनी विहार स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर व सत्संग भवन को तोड़ने का आदेश दिया था।

तस्वीरें: मंदिर तोड़ने पर गुस्साए हिंदू-मुस्लिम, तोड़ी 13 बसें

Hindu-Muslim angry at the break of Temple , smashed 13 buses

3 सितंबर को डीडीए दस्ते ने चुपचाप परिसर में बने सत्संग भवन को तोड़ भी दिया था। मंगलवार और बुधवार को मंदिर तोड़ना था। इसी के विरोध में मंगलवार सुबह 8.00 बजे लोगों की भारी भीड़ परिसर के आसपास इकट्ठा हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: मंदिर तोड़ने पर गुस्साए हिंदू-मुस्लिम, तोड़ी 13 बसें

Hindu-Muslim angry at the break of Temple , smashed 13 buses

लोगों ने लक्ष्मी नगर मार्केट भी पूरी तरह बंद रखा। सुबह करीब 9.30 बजे जैसे ही डीडीए दस्ता व पुलिस मौके पर पहुंची। उन्हें भीड़ के विरोध का सामना करना पड़ा। कुछ लोगों ने लक्ष्मी नगर मार्केट रोड पर जगह-जगह टायर जलाकर आगजनी भी की।

विज्ञापन

तस्वीरें: मंदिर तोड़ने पर गुस्साए हिंदू-मुस्लिम, तोड़ी 13 बसें

Hindu-Muslim angry at the break of Temple , smashed 13 buses

गुस्साई भीड़ ने पहले डिस्यूज कैनाल रोड पर डीडीए की दो जेसीबी मशीनें तोड़ दीं। इसके बाद विकास मार्ग पर 10 डीटीसी और क्लस्टर बस के शीशे तोड़ दिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed