PIX: ये हैं केजरीवाल के नए सिपाही, डीयू देखेगा इनका दम
आम आदमी पार्टी ने डूसू चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी के सभी विधायकों को अपने-अपने इलाके में छात्रों को लामबंद करने का जिम्मा सौंपा गया है।
(सभी फोटो: जी पॉल/अमर उजाला ब्यूरो)
PIX: ये हैं केजरीवाल के नए सिपाही, डीयू देखेगा इनका दम
विधायकों का खास जोर आप की छात्र विंग छात्र युवा संघर्ष समिति (सीवाईएसएस) के मेनिफेस्टो को छात्रों के बीच ले जाना है। वहीं, छात्र नेताओं के सामाजिक आधार को भी आगे किया जा रहा है। विधायकों से इसका नियमित तौर पर फीडबैक भी लिया जा रहा है।
PIX: ये हैं केजरीवाल के नए सिपाही, डीयू देखेगा इनका दम
दरअसल, दिल्ली चुनाव की तरह डूसू चुनाव में भी आप ने उम्मीदवारों के चयन में योग्यता के साथ उनके सामाजिक आधार को भी ध्यान में रखा। यही वजह है कि सीवाईएसएस के दो उम्मीदवार कुलदीप बिधूड़ी व हितांशी चौहान गुर्जर हैं। जबकि एक-एक जाट व पूर्वांचली।
PIX: ये हैं केजरीवाल के नए सिपाही, डीयू देखेगा इनका दम
यही नहीं, पदों के चुनाव में भी जातीय व इलाकाई समीकरण को अहमियत दी गई। मसलन, बड़ी संख्या में ग्रामीण इलाके के वोटरों को लुभाने के लिए मदनपुर खादर के बिधूड़ी को बतौर अध्यक्ष उतारा गया। दिल्ली देहात समेत दक्षिणी दिल्ली में सीवाईएसएस इसका जमकर प्रचार भी कर रही है।
PIX: ये हैं केजरीवाल के नए सिपाही, डीयू देखेगा इनका दम
वहीं, पूर्वांचली छात्रों पर डोरे डालने के लिए राहुल राज आर्यन को सचिव के पद के लिए उतारा। पूर्वांचली छात्रों बहुल आवासीय कालोनियों में आर्यन के क्षेत्रीय आधार को सामने रखा जा रहा है।