फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यह गंदा नाला नहीं दिल्ली की सड़कें हैं, बारिश के बाद ऐसा हुआ राजधानी का हाल

Mon, 22 Jun 2020 09:53 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 22 Jun 2020 09:53 AM IST
विज्ञापन
Heavy water logging in Delhi after rain lashes parts of national capital see pictures
बारिश के बाद सड़क पर जमा कचरा - फोटो : ani
दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोग वर्षा की प्रतीक्षा कर ही रहे थे। आज सुबह बादल जमकर बरसे। बारिश भी ऐसी कि राहत कम मुसीबत ज्यादा बन गई। बारिश के बाद मौसम थोड़ा ठंडा तो जरूर हो गया है, लेकिन सड़कों पर दूर-दूर तक गहरा जल-जमाव और पानी के साथ बहता कचरा लचर व्यवस्था की पोल खोल रहा है। यहां तस्वीरों में देखिए दिन रात जगमगाने वाली दिल्ली बारिश के बाद कैसी बदहाली झेलती है-

Heavy water logging in Delhi after rain lashes parts of national capital see pictures
बारिश के बाद सड़क पर जल-जमाव - फोटो : ani
यह तस्वीर बारापुला से आईएनए मार्केट जाते वक्त लोधी रोड के पास की है। सामान्य दिनों में इन चौड़ी सड़कों पर सांय-सांय कर गाड़ियां दौड़ती दिखेंगी। लेकिन एक बार की बारिश के बाद की हालत ऐसी है कि दोपहिया वाहनों को भी रेंगना पड़ रहा है। सड़क पर भारी जल-जमाव से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।

Heavy water logging in Delhi after rain lashes parts of national capital see pictures
बारिश के बाद सड़क पर जल-जमाव - फोटो : ani
यह कोई पहली बार नहीं है जब दिल्ली की ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हों। दिल्ली में रहने वाले लोग अक्सर ऐसी स्थिति का सामना करते हैं। हल्की बारिश के बाद ही सड़कों पर पानी भर जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy water logging in Delhi after rain lashes parts of national capital see pictures
बारिश के बाद सड़क पर जल-जमाव - फोटो : ani
सड़कों पर भरा पानी आने-जाने वाले वाहनों के लिए भी बड़ा खतरा बन जाता है। कई इलाकों से बहकर कचरा सड़कों पर आ जाता है। और कुछ समय बाद पानी निकल भी जाए तो कचरे का अंबार लग जाता है।

विज्ञापन
Heavy water logging in Delhi after rain lashes parts of national capital see pictures
बारिश के बाद लोगों को हो रही परेशानी - फोटो : ani
मालूम हो कि राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी के बाद फिछले दो दिनों से थोड़ी राहत है। सोमवार सुबह सवेरे ही दिल्ली के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई, साथ ही एनसीआर के इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed