फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तेज आंधी में जब तीसरी मंजिल से गिरने लगी ईंटें, 5 साल के पोते को बचाने में गई दादी की जान

Fri, 04 May 2018 10:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 04 May 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
heavy storm took grandmother life in saving her grandson in delhis burari
grandmother died - फोटो : अमर उजाला

उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में बुधवार शाम आई आंधी में एक महिला की अपने पांच साल के पोते को बचाने के चक्कर में जान चली गई। हादसे के समय मुन्नी देवी (45) और सरस (5) गली में चारपाई डालकर बैठे हुए थे।

heavy storm took grandmother life in saving her grandson in delhis burari
grandmother died - फोटो : अमर उजाला

अचानक चली आंधी के कारण सामने के निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से ईंटे नीचे गिरने लगी। मुन्नी देवी पोते सरस को बचाने के चक्कर में उस पर झुक गई। इधर मुन्नी के सिर पर दो-तीन ईंट लगी। बाद में सरस भी घायल हो गया। सरस के पिता राजा ने चारपाई खींचकर दोनों को एक ओर किया। बाद में दोनों को सुश्रुत ट्रामा सेंटर ले जाया, जहां मुन्नी देवी को मृत घोषित कर दिया गया, वहीं सरस को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

heavy storm took grandmother life in saving her grandson in delhis burari
grandmother died - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक राजा (25) परिवार के साथ ई-ब्लॉक, गली नंबर-40, तोमल कॉलोनी, बुराड़ी में रहता है। राजा मूलरूप से सिकंदरा, यूपी का रहने वाला है। बुधवार शाम करीब 5.00 बजे मुन्नी देवी अपने घर के सामने गली में चारपाई पर पोते के साथ बैठी हुई थी। इसी दौरान आई आंधी के बाद सामने स्थित निर्माणाधीन मकान से ईंटे गिरने लगी जिसमें मुन्नी देवी व सरस जख्मी हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
heavy storm took grandmother life in saving her grandson in delhis burari
bricks collapse

दोनों घायल होते देखकर राजा ने ईंटे गिरने के दौरान ही चारपाई खींच ली। हादसे में दोनों बुरी तरह घायल हो गए थे। राजा तुरंत दोनों को अस्पताल ले गए, जहां मुन्नी देवी को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed