दिल्ली-एनसीआर में लगातार तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भी कहीं तेज तो कहीं मध्यम दर्जे की बारिश का दौर चला। इससे तमाम सड़कें और निचले इलाकों में जलभराव के हालात बने रहे। जगह-जगह सड़कें धंसने और पानी भरने से जाम में फंसे वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी, वहीं नौकरी पेशा लोग बमुश्किल दफ्तर पहुंच पाए।
दिल्ली-एनसीआर में लगातार तीसरे दिन बरसा पानी, सड़कें जलमग्न, जाम के कारण वाहन चालकों ने भुगती परेशानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम में जलभराव के कारण शहर की अधिकतर सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। कई जगहों पर सड़कें धंसने से यातायात भी बंद किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक शहर मेें पिछले 24 घंटे में 158 एमएम बारिश दर्ज की गई है। मेदांता अंडरपास, इफ्को चौक अंडरपास में जलभराव होने से दोनों अंडरपास से ट्रैफिक की आवाजाही बंद कर दी गई। गोल्फकोर्स रोड के दो अंडरपास में बुधवार को तेज बारिश के कारण ऊपर तक पानी भर गया था, इनमें कई गाड़ियां डूब गईं थीं। बृहस्पतिवार दोपहर बाद दोनों अंडरपास से पानी निकाल दिया गया।
कहां कितनी बारिश हुई
गुरुग्राम में बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे तक 158 एमएम बारिश हुई, जबकि सोहना ब्लॉक में 104 एमएम, वजीराबाद में 128 एमएम, मानेसर में 127 एमएम, पटौदी में 129 एमएम और फर्रुखनगर में 76 एमएम बारिश दर्ज की गई है।
फरीदाबाद के बड़खल में सर्वाधिक 153 एमएम बरसात
पिछले तीन दिन से हो रही बरसात से बृहस्पतिवार को भी फरीदाबाद का हाल बेहाल रहा। लोगों के घरों तक में पानी जमा हो गया। जलभराव के कारण राजमार्ग सहित शहर की सभी प्रमुख सड़कों पर जाम लगा रहा और वाहन रेंग-रेंग कर चले। दोपहर बाद धीरे-धीरे पानी निकलना शुरू हुआ तो हालात सामान्य हुए।
कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. अनिल तंवर के अनुसार, बुधवार रात से बृहस्पतिवार तक बड़खल क्षेत्र में 153 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई, जोकि जिले में सबसे अधिक है। फरीदाबाद क्षेत्र में 102 मिलीमीटर बारिश हुई। तिगांव में 25 एमएम, बल्लभगढ़ में 67 एमएम, दयालपुर में 75 एमएम, मोहना में 73 एमएम, गौंछी में 64 एमएम व धौज में 49 एमएम बरसात दर्ज की गई।