राजधानी दिल्ली-एनसीआर में रविवार सुबह जमकर बारिश हुई। जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली। हालांकि बारिश के बाद लोगों को उमस और गरमी से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बता दें कि शनिवार को शहर में जमकर बारिश हुई। जिससे जगह-जगह सड़कों पर जल जमाव से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं कई इलाकों में जाम भी लग गया था। मौसम विभाग ने शुक्रवार को अनुमान लगाया था कि आने वाले 3-4 दिनों में जमकर बारिश होगी। हालांकि शनिवार शाम को जमकर बारिश हुई।
3 of 4
बारिश में हुआ जलजमाव
- फोटो : हिमांशु सोनी
शहर में जल जमाव को लेकर हाईकोर्ट ने सरकारी अधिकारियों को फटकार लगाते हुए पूछा था कि एक घंटे की बारिश में राजधानी कैसे डूब क्षेत्र में तब्दील हो गई? इस दौरान जलभराव के कारण कई जगह वाहन खराब हुए और भारी जाम लगा। इतना ही नहीं, बसें तक पानी में डूब गईं। सरकारी एजेंसियों ने मानसून के लिए क्या तैयारी की थी?
4 of 4
rain in delhi
- फोटो : अमर उजाला
कोर्ट ने इस संबंध में सरकारी एजेंसियों से 7 अगस्त तक जवाब मांगा है।