फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारी बारिश के बाद सड़क पर डूबी बस, तस्वीरों में देखें दिल्ली की बदहाली

Sun, 19 Jul 2020 09:53 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 19 Jul 2020 09:53 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain in Delhi DTC bus drowns at minto bridge see pictures
दिल्ली में बारिश के कारण जलजमाव - फोटो : अमर उजाला
भीषण गर्मी और उमस से परेशान दिल्ली एनसीआर के लोगों के लिए रविवार की बारिश नई परेशानियां लेकर आई। एक ओर जहां मौसम ठंडा हो जाने के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं अव्यवस्था की मार झेल रही सड़कों पर भारी जलजमाव के कारण अफरा-तफरी मच गई। तस्वीरों में देखिए बारिश के कारण दिल्ली की बदहाली-


 
Heavy rain in Delhi DTC bus drowns at minto bridge see pictures
दिल्ली में बारिश के कारण जलजमाव - फोटो : ani
दिल्ली एनसीआर में रविवार सुबह कुछ देर हल्की और बाद में भारी बारिश हुई। कुछ देर की मूसलाधार बारिश के कारण हालत यह हो गई कि राजधानी की मुख्य सड़कों पर भी बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। 




 
Heavy rain in Delhi DTC bus drowns at minto bridge see pictures
मिंटो ब्रिज के पास डूबी बस - फोटो : ani
मिंटो ब्रिज के नीचे तो पानी इतना भर गया कि डीटीसी की एक बस सड़क पर ही डूब गई। बस की खिड़कियां तक पानी में डूब गईं, जिसके बाद तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी गई। हालांकि दमकल कर्मियों ने किसी तरह बस में सवार चालक और कंडक्टर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy rain in Delhi DTC bus drowns at minto bridge see pictures
यूथ कांग्रेस के दफ्तर में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
वहीं अन्य इलाकों में भी सड़कों पर पानी भर जाने के कारण लोगों को परेशानी हुई। वाहनों या पैदल चलने वालों, सभी को आने-जाने में काफी दिक्कतें हुईं। दिल्ली यूथ कांग्रेस के दफ्तर में भी पूरी तरह पानी भर गया।

 
विज्ञापन
Heavy rain in Delhi DTC bus drowns at minto bridge see pictures
बारिश के कारण सड़कों पर भरा पानी - फोटो : ani
कुछ दिनों पहले ही मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई थी। विभाग ने कहा था कि "19-20 जुलाई के दौरान मानसून के हिमालय की तलहटी के करीब, उत्तर की ओर स्थानांतरित होने की सबसे अधिक संभावना है"।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed