हिंद महासागर में मौसमी घटनाओं की वजह से पूरे एनसीआर में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को शुरू हुआ बारिश का दौर शनिवार शाम तक जारी है। दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम और नोएडा में सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे सड़कों पर कई जगह घुटनों तक पानी भर गया और छोटे वाहन पानी में ही फंस गए। जलभराव की वजह से जगह-जगह जाम के हालात बन गए।
भारतीय मौसम विभाग के अधिकारी डाक्टर आरके जेनेमणि ने बताया कि दिल्ली में चल रही बारिश ने एक दिन में 121 साल में सर्वाधिक दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि सितंबर माह में 390 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो पिछले 77 साल में सर्वाधिक है। इससे पहले सितंबर 1944 में 417 मिमी. बारिश दर्ज की गई थी। पिछले चार महीनों में दिल्ली में 1139 मिमी. बारिश हुई है, जो पिछले 46 साल में दूसरी सर्वाधिक है। इससे पहले 1975 में 1150 मिमी. बारिश दर्ज की गई थी। जेनेमनी ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर के अलावा राजस्थान, पंजाब में तेज बारिश का दौर रविवार को भी जारी रहेगा। इसके बाद 17-18 सितंबर को भी दिल्ली में फिर से बारिश होगी।
#WATCH | Delhi received the highest 24-hr rainfall this yr, in 121 yrs. It has received 390 mm rainfall in Sept - the highest in 77 yrs, after 417 mm in Sept 1944. Delhi has recorded 1139 mm rainfall in 4 months, which is highest in 46 yrs, below 1155 mm in 1975: RK Jenamani, IMD pic.twitter.com/r1AJeKRPTl
— ANI (@ANI) September 11, 2021
दिल्ली में इस मानसून में अब तक1139 मिमी. बारिश
दिल्ली में शनिवार दोपहर तक हुई बारिश को मिलाकर सफदरजंग मानक केंद्र पर इस मानसून सीजन में 1139 मिमी. बरसात हो चुकी है, जो कि वर्ष 2003 के बाद सर्वाधिक है। वर्ष 2003 में पूरे मानसून में 1050 मिमी. बारिश दर्ज की गई थी। इस सीजन में दर्ज की गई बारिश वर्ष 1975 के बाद दूसरी सर्वाधिक है। मौसम विभाग के मुताबिक 1975 के मानसून में 1150 मिमी. बारिश दर्ज की गई थी। यानी दिल्ली में 46 साल में अब तक दूसरी सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई है। उम्मीद है 1975 का रिकार्ड टूट सकता है, क्यों कि अभी बारिश का दौर और चलेगा।