फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

3.7 डिग्री सेल्सियस पहुंचा दिल्ली एनसीआर का तापमान, ठंड और गलन से हालत खराब

Sun, 23 Dec 2018 01:19 AM IST
Priyesh Mishra ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 23 Dec 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
Heavy cold in Delhi once again on four degrees
ठंड और कोहरे का असर - फोटो : ANI

उत्तर भारत इन दिनों ठंड की चपेट में है। शीत लहर के प्रकोप के बीच रविवार को दिल्ली में पारा 3.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सप्ताह भर में ऐसा दूसरी बार राजधानी में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रिकॉर्ड किया गया है। बृहस्पतिवार को भी न्यूनतम तापमान इसी के आस-पास स्तर पर था। 

Heavy cold in Delhi once again on four degrees
delhi cold
राजधानी में बीते तीन वर्षों में 22 दिसंबर को दर्ज यह सबसे कम न्यूनतम तापमान है। वहीं शनिवार को उत्तर भारत में हरियाणा के करनाल में सबसे कम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
Heavy cold in Delhi once again on four degrees
delhi cold - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर पश्चिमी भारत में शीत लहर व पाले का प्रकोप के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी हैै। शनिवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान में सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। वहीं अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy cold in Delhi once again on four degrees
delhi cold
शनिवार सुबह हवा में आद्रता का स्तर 97 फीसदी रहा। विभाग के अनुसार अभी दो दिन शीत लहर जारी रहेगी। उसके बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने पर ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि रविवार से घना कोहरा भी लोगों को परेशान कर सकता है।  
विज्ञापन
Heavy cold in Delhi once again on four degrees
delhi Air - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में कहां कितनी रही ठंड 
शनिवार को दिल्ली में सबसे ठंडा केंद्र जाफरपुर रहा। जहां अधिकतम तापमान 20.7 व न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान 18.3 व न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं लोदी रोड केंद्र पर न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री दर्ज किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed