हर वो चीज जो शुरू होती है वो खत्म भी होती है। ऐसे ही साल 2018 भी कुछ दिनों में खत्म हो जाएगा और नया साल शुरू हो जाएगा। ऐसे में जहां इस साल ने कुछ खुशियां दीं तो कई ऐसी परेशानियां भी लोगों ने झेलीं कि वे उन्हें दोबारा याद नहीं करना चाहेंगे। आइए जानते हैं कि क्या रहीं वो 5 बड़ी परेशानियां जिसने दिल्ली-एनसीआर के लोगों को दीं मुसीबत...
1- प्रदूषण- प्रदूषण साल 2018 की बड़ी समस्याओं में से एक रही। इससे तो न सिर्फ दिल्ली-एनसीआर के लोग बल्कि पूरा देश परेशान रहा। साल के शुरुआत और अंत के अलावा बीच के महीनों में भी दिल्ली-एनसीआर के लोगों को प्रदूषण से लड़ाई लड़नी पड़ी। कई बार तो हालात बेहद ही खराब हो गए।
2- मेट्रो ने भी किया परेशान- दिल्ली-एनसीआर वालों को न सिर्फ मेट्रो के किराए ने बल्कि उसमें समय-समय पर आने वाली खराबियों ने भी काफी परेशान किया। जहां मेट्रो स्वच्छ ट्रांसपोर्टेशन और भीड़भाड़ से बचने के जरिए के रूप में उपयोग होनी चाहिए थी वहीं इसने कई बार यात्रियों को रुलाया। महंगी होने की वजह से पहले के मुकाबले इसकी राइडरशिप भी घट गई है। वहीं अक्सर खराब होने से लोग इससे थोड़ा डरने भी लगे हैं।
3- कूड़ा- पूरे साल दिल्ली-एनसीआर के लोगों को जगह-जगह फैले रहने वाले कूड़े और सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से काफी परेशान होना पड़ा। बदबू-सड़न से लोगों को दो चार होना पड़ा। सरकार और निगमकर्मियों के झगड़े में आम लोग गंदगी में रहने को मजबूर हुए।
4- ट्रैफिक- ऐसा कौन सा शख्स होगा जो रोजाना अपने ऑफिस या घर जाते वक्त ट्रैफिक से दो-चार न होता हो। दिल्ली-एनसीआर के लिए ट्रैफिक इतनी बड़ी समस्या है कि ये भी कहा जाता है कि यहां के लोगों की आधी जिंदगी तो ट्रैफिक में ही बीत जाती है। भले ही यहां फ्लाईओवर्स का जाल बिछ गया हो लेकिन जामकी समस्या जस की तस बनी हुई है।